×

27जून: कुछ राशि के शुभ तो कुछ के लिए अशुभ योग, बुधवार राशिफल

suman
Published on: 27 Jun 2018 2:59 AM GMT
27जून: कुछ राशि के शुभ तो कुछ के लिए अशुभ योग, बुधवार राशिफल
X

जयपुर : बुधवार को ध्वज और शुक्ल योग होने से मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि वाले लोग नौकरी और बिजनेस में भाग्यशाली रहेंगे। इनके साथ वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए भी कई मामलों में दिन अच्छा रहेगा। इसके अलावा शनि और चंद्रमा का अशुभ योग बनने से वृष, कर्क, धनु और मकर राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

मेष - फायदे के सौदे हो सकते हैं। ऑफिस में भी थोड़ा धन लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग बन रहे हैं। प्रेमी से सहयोग मिल सकता है। कामकाज ज्यादा रहेगा। दिन भी अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस पर विचार करके देखें। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। थोड़ी कोशिश करें तो फायदा हो सकता है। कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो उससे विवाद टालने की कोशिश करें। आज आप स्थितियों को दूसरों के नजरिए से समझने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण काम आज निपट सकते हैं। नई सोच बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा।

क्या करें - पपीता खाएं या किसी अपोजिट जेंडर वाले को भी खिलाएं।

वृष आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀआज आप अपने स्वास्थ्य को सुखद व सुन्दर बनाएं रखने मे सफल होगे। आप रोगों से लड़ने के बजाय रोग न हो इस युक्ति से चलना चाहेंगे। जिससे आपको पहले कुछ कइिनाई लगेगी किन्तु मज़बूत इच्छा शक्ति के चलते आप पीछे नहीं हटेंगे। कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति की स्थिति और मज़बूत होगी।

मिथुन आज आप अपने शारीरिक पराक्रम का उपयोग अपने कामों को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे। जिसका फायदा आपको आने वाले समय में प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख के साधनों हो जुटाने में कुछ धन खर्च करना चाहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी।

कर्क आज का दिन आपको अपनो से मिलने के अवसर देगा। आज आप किसी स्नेही रिश्तेदार से बड़े अन्तराल के बाद मिलकर प्रसन्न होगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन वैसे बहुत बेहतर नहीं होगा। जिससे आपको किसी चिकित्सक की सलाह लेनी पड़ सकती है। आज कार्य क्षेत्र में उन्नति के लिए कशमकश करनी होगी।

ड्राइविंग का हक क्या मिला, आए एक लाख से ज्यादा आवेदन

सिंह आज आप बदलते हुए समय के अनुसार अपने काम-काज के तरीको को सकारात्मक करने के लिए परिवर्तित करना चाहेंगे। भले ही आपको अधिक समय तक अतिरिक्त काम करना पड़े। आज आपकी सेहत पहले के मुकाबले अधिक खिली हुई होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में और समय देना होगा।

कन्या आज आप अपने ससुराली जनों के साथ अधिक निकटता स्थापित करना चाहेंगे। जिससे संबंधों को पुनः सामान्य बनाने में मद्द प्राप्त हो। आज आप भौतिक उपयोग के साधनों को जुटाने के लिए इधर-उधर भाग-दौड़ कर सकते हैं। आाजाविका के हितों की रक्षा के लिए आपको कुछ और काम करना होगा।

तुला आज आप अपने ढंग से नहीं बल्कि किसी शिक्षक के सुझाव से समीक्षात्मक ढंग से अपने विषयों को तैयार करने में लगे होगे। जिससे आगामी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा हो। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्य परिणामों को देने वाला होगा। प्रेम संबंधों में उपहारों देगे भी और प्राप्त भी कर लेगे।

वृश्चिक आज आप अपने गृहस्थ जीवन को और अधिक सबल बनाने के लिए किसी ठोस उपाय को अपना सकते हैं। जिससे घर में सुख-सुविधाओं की कमी की पूर्ति हो सके। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। व्यवसाय में वृद्धि हेतु आपको और कुछ परिश्रम करना होगा। तभी आप अपने प्रगति को बढ़ा पाएंगे।

धनु आज आप अपने परिवार की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने में कुछ समय लगाना चाहेंगे। आज आप सगे भाई बंधुओं के नज़दीक होगे। जिससे आपके पहले के कुछ रूके हुए कामों में प्रगति होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतना अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको उपचार के लिए चिकित्सक की सलाह लेनी पड़ सकती है।

मकर आज के दिन को आप और शानदार बनाने के लिए पहले से कोशिशों को तेज कर देंगे। आज आप कुछ अच्छे प्रशासनिक निर्णय लेने के लिए तैयार होगे। जिससे आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ हो। स्वास्थ्य के मामलों में आज का दिन प्रतिकूल होगा। जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

कुंभ आज आप अपने कार्य क्षेत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ जरूरी उपायों को अमल में ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अधिक उत्तम होगा। जिससे मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। आज प्रेम संबंधों में मधुर संवाद छिड़ सकते है। किन्तु भूमि के मामलों मे अनाधिकृत कब्जे से परेशान होगे।

मीन आज आप अपने निजी रिश्तों को सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। किन्तु साथी की नाराजी के चलते रिश्तें की मधुरता गायब होगी। आज आप धन निवेश में लाभ प्राप्त करने में सफल होगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में उतना अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको परेशानी होगी। धन मामलों में अधिक व्यय की स्थिति होगी।

suman

suman

Next Story