जीवन में आएगी सावन की हरियाली या रहेगी बदहाली,पढ़ें बुधवार राशिफल

Newstrack
Published on: 26 July 2016 12:14 PM GMT
जीवन में आएगी सावन की हरियाली या रहेगी बदहाली,पढ़ें बुधवार राशिफल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: बुधवार के दिन लोग किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहने की आशंका। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें बुधवार का राशिफल।

ed

मेष: आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा कर सकेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस

या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है।

ac

वृष: नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएं उपस्थित होंगी।

b

मिथुन: आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान

रखें। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है।

fg

कर्क: गुरुदेव कहते हैं कि आज का संपूर्ण दिन आनंद-प्रमोद और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। आनंद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीददारी होगी। प्रणय सम्बन्धों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहने की संभावना। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

agh

सिंह: आज का दिन मिश्र फलदायी है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिल सकेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आने की संभावना है। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालें।

lk

कन्या: आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवालों के अभ्यास में अवरोध आने की आशंका। आकस्मिक खर्च की संभावना है। बातचीत में तार्किक और बौद्धिक चर्चा से दूर ही रहें तो बेहतर।

a

तुला: आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे। आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। प्रवास

के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहने की आशंका।

ad

वृश्चिक : आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों और स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं।

d

धनु: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। निरर्थक व्यय होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। कार्यों में मनवांछित सफलता नहीं मिल पाएगी। दूर बसे हुए आत्मजनों से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा।

ag

मकर : आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी सानुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से भेंट मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे।

c

कुंभ : धन के लेन-देन और जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जिम्मेदारी न लें। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी संभावना है।

e

मीन: मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी हो सकता है। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। बड़ों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन हो सकता है। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story