×

राशिफल: शनिवार को आपके निवेश पर क्या रहेगी ग्रहों की चाल?

Newstrack
Published on: 27 May 2016 11:58 AM GMT
राशिफल: शनिवार को आपके निवेश पर क्या रहेगी ग्रहों की चाल?
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानिए शनिवार का राशिफल।

23

मेष: आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे और घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे। अपने उद्देश्यों की ओर शांति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

11

वृष: आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। नौकरी-पेशे के लिहाज से की गयी यात्रा देर में फल देगी।

gemini

मिथुन: कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। कुछ वक्त अपने दोस्तों के साथ गुजारें क्योंकि यह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें।

cancer

कर्क: परिवार के सदस्यों का जीवन में विशेष महत्व होगा। आज प्यार के नजरिए से दिन विवादास्पद रहेगा। जो सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है।

images

सिंह: परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो।

virgo

कन्या: न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत भी है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी, जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।

libra

तुला: आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज कर देगा। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी।

scorpio

वृश्चिक: कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह ज्यादा-से-ज्यादा रूमानी हो। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है।

122

धनु : व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ दबाव कम करेगा, बल्कि झिझक भी मिटा देगा। दफ्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

Capricorn

मकर: आर्थिक तौर पर सुधार तय है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। प्यार के रिश्ते में एक जादुई एहसास छा रहा है, इसकी खूबसूरती महसूस करें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

aquarius

कुंभ: व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं।

Pisces

मीन: आप और आपका महबूब प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे।

Newstrack

Newstrack

Next Story