×

कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना-अपना राशिफल

Newstrack
Published on: 28 July 2016 10:58 AM GMT
कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना-अपना राशिफल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: कुछ राशि वाले अपनी क्रोध की भावना को नियंत्रण में रखें,अन्यथा अनिष्टकर प्रसंग होने की आशंका है। खर्च अधिक हो सकता है। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर ही रहें। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें शुक्रवार का राशिफल कैसा रहेगा दिन।

2

मेष : आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ही ध्यान देंगे। परिवारजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे और घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का भी विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा।

3

वृषभ : विदेश में स्थित स्नेहीजन और मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का भी आयोजन हो सकता है। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

4

मिथुन : निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। नए कार्य और रोगोपचार का प्रारंभ न ही करें तो बेहतर। क्रोध की भावना को नियंत्रण में रखें अन्यथा अनिष्टकर प्रसंग होने की आशंका है। खर्च अधिक हो सकता है। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर ही रहें।

SDC

कर्क : वैभवी जीवनशैली और मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

23

सिंह : आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी पर संयम बरतें। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का भी अनुभव हो सकता है।

56

कन्या : आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा का सामना कर सकते हैं। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित रहेगा। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।

TY

तुला : आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रह सकती है। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होने की आशंका। निकट के सम्बन्धियों के साथ विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।

WD

वृश्चिक : नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्घि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

OP

धनु: आप का दिन मिश्र फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका विशेष ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा रह सकती है। कार्यभार भी बढ़ सकता है।

43

मकर: आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें और गिरने से बचें। मानसिक रूप से शांति रहेगी।

5

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मानसिक स्वस्थता कम रहने की आशंका। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका विशेष ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। अकस्मात से दूर ही रहें। क्रोध पर संयम रखें। धन के खर्च का योग है।

45

मीन: आज आप पारिवारिक और सामाजिक बातों में विशेष तौर पर लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने के योग हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story