×

शनिवार को क्या करें और क्या ना करें, बता रहा है राशिफल

Newstrack
Published on: 1 July 2016 12:12 PM GMT
शनिवार को क्या करें और क्या ना करें, बता रहा है राशिफल
X

[nextpage title="next" ]

gfff

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: कुछ राशि वाले साहित्य लेखन को नया आयाम प्रदान कर सकेंगे तो कुछ राशि किसी व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़िए शनिवार का राशिफल।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मेष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

23मेष: आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा।

आगे की स्लाइड में पढ़े वृष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

11 - Copyवृषभ: हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने से हताशा का अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब हो सकता है। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़े मिथुन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

geminiमिथुन: आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी-पिकनिक और समूहभोजन में शामिल होने की संभावना। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीददारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा।

आगे की स्लाइड में पढ़े कर्क राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

cancer

कर्क: आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा।

आगे की स्लाइड में पढ़े सिंह राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

imagesसिंह: आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन को नया आयाम प्रदान कर सकेंगे। प्रिय

व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।

आगे की स्लाइड में पढ़े कन्या राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

virgoकन्या: आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ संबंधों में तनाव खड़ा होगा। अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव की आशंका।

आगे की स्लाइड में पढ़े तुला राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

libraतुला: नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए बेहद अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की भरपूर संभावनाएं हैं। पारिवारिक या व्यवहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा।

आगे की स्लाइड में पढ़े वृश्चिक राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

scorpioवृश्चिक: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-संबन्धियों और मित्रों का आगमन हो सकता है। मिष्ठान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। अलंकारों और सुगंधित पदार्थों की खरीददारी होगी। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़े धनु राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

122

धनु: संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार और पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आगे की स्लाइड में पढ़े मकर राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मकर: स्वाCapricornस्थ्य सम्बन्धी शिकायत रह सकती है। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होने की संभावना। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जाने की आशंका।

आगे की स्लाइड में पढ़े कुंभ राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

aquariusकुंभ: मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा।

गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा।

आगे की स्लाइड में पढ़े मीन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Piscesमीन: आपके हर काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता और बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story