×

राशिफल: जानें मंगलवार को हनुमत की बरसेगी कृपा या अभी करना होगा इंतजार

Newstrack
Published on: 30 May 2016 11:23 AM GMT
राशिफल: जानें मंगलवार को हनुमत की बरसेगी कृपा या अभी करना होगा इंतजार
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़िए मंगलवार का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा बड़ा मंगलवार और कब बरसेगी हनुमत की कृपा।

2

मेष: माली सुधार की वजह से जरूरी खरीदारी करना आसान रहेगा। दोस्त और करीबी लोग मदद के लिए ओर हाथ बढ़ाएंगे। आज आप कुछ अलग किस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

3

वृष: भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का खास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक चीज न मिलने पर जल्द बुरा मान जाते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

4

मिथुन: लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आखिरकार मिल जाएंगे। शाम को रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी व्यस्त रखेगी। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है।

SDC

कर्क: सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौका दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

23

सिंह: जल्दबाजी में फैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की जरूरत हो। रोमांस के नजरिए से आज जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा।

56

कन्या: ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाए हों। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है।

TY

तुला: हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है।

WD

वृश्चिक: आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार बेजा फायदा उठाने की कोशिश करे। दूसरों की राय को गौर से सुनें अगर वाकई फायदा चाहते हैं तो। जीवनसाथी के साथ हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

OP

धनु: घर में बदलाव के चलते आत्मीयजनों के साथ अनबन हो सकती है। किसी की प्यार में कामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। कम्युनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। सेहत के नजरिए से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

43

मकर: दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। कामकाज के मोर्च पर चीजें काफी कठिन नजर आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

5

कुंभ: ऊंचे लक्ष्य को हासिल करने के नजरिए से समझ-बूझकर थोड़ा खतरा उठाया जा सकता है। गवाएं मौकों की वजह से डरें नहीं। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है।

45

मीन: दोस्त और घर वाले प्यार और सहयोग देंगे। साथी को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफी समझदारी की बातें करता नजर आ सकता है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story