×

राशिफल: जानिए किस राशि के लिए क्या कहता है आज का रविवार ?

Newstrack
Published on: 7 Feb 2016 10:28 AM GMT
राशिफल: जानिए किस राशि के लिए क्या कहता है आज का रविवार ?
X

पं. सागरजी महाराज पं. सागरजी महाराज

मेष: आज के दिन आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे, जिसे आप हमेशा सुनना चाहते थे। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप और आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं होगा।

वृष: आज प्रेम संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। काम में धीमी प्रगति हल्का सा मानसिक तनाव दे सकती है। आपको ऐसी जगहों से बहुत ही अहम बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। हो सकता है शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले, लेकिन दिन के अंत तक आपको महसूस होगा कि वो आपके लिए ही कुछ करने में व्यस्त था।

मिथुन: अपने परिवार को इस बात का अहसास होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। कामकाज में आपको काफी फायदा हो सकता है। वो काम आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

कर्क: घर बदलने के लिए अच्छा दिन है। आपका महबूब आज आपको बड़ी खूबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। कामकाज के दौरान आपकी मानसिक शांति कर सकता है। कर्मकांड, हवन पूजा पाठ आदि का आयोजन होगा। रोजाना की जरूरत पूरा न होने से आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव होना संभव है। खाना, साफ सफाई या कोई घरेलू चीज इसका कारण हो सकती हैं।

सिंह : आज आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज्यादा उनकी आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। आज के दिन की घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव देंगी, जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। संभव है कि है कि आपके जीवनसाथी की वजह से से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

कन्या: आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज्यादा तनाव दे तो हालात बेकाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे। यात्राओं से व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत हों।

तुला: ऐसा वायदा न करें, जिसे आप पूरा न कर सकें। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी हैं। सहकर्मी, सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वों ज्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। हर एक पल आपको एक दूसरे के और करीब लाएगा।

वृश्चिक: कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। कामकाज को लेकर दुखी होने के बजाय जीवन बहुत कीमती है, हालांकि कई चीजें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। आज का दिन फायदेमंद होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि कुछ चीजें आपके पक्ष में आएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे।

धनु: अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद विवाद हो सकता है।

मकर: परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगी। प्यार-मोहब्बत के लिए लिहाज से यह दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। बिन-बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती है, लेकिन आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

कुंभ: छोटी-छोटी बातों पर आपा खाने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुंचेगा। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। किसी नई परियोजना से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।

मीन: ऐसे दोस्तों के पास जाएं, जिन्हें आपकी जरूरत है। विवाह के बाद प्रेम-संबंध आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वो आखिरी वक्त पर स्थगित हो सकती हैं। ये समय जीवन में आपकों वैवाहिक जीवन का आनंद देगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story