गुरुवार: मेष वाले जीवनसाथी पर कर सकते हैं शक, जानें बाकी राशि का हाल

Newstrack
Published on: 3 Aug 2016 6:52 AM GMT
गुरुवार: मेष वाले जीवनसाथी पर कर सकते हैं शक, जानें बाकी राशि का हाल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: किसी का ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। तो किसी को साथी की गैरहाजिरी साथी के दिल को नाजुक बना सकती है।कुछ लोग कामकाज के दौरान आप पूरे दिन बहुत हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज जीवनसाथी पर शक कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में परेशानी होगी। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें गुरुवार का राशिफल।

images (2)

मेष: स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप बहुत मुश्किल में पड़ सकते हैं। खास तौर पर अपने गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि ये और कुछ नहीं, बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपके साथी की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी पर शक कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में परेशानी पैदा होगी।

images (1)

वृष: अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएं और परिवार के साथ कुछ पल बिताएं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। एक मजेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्त है। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

download

मिथुन: घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इजाफा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएं। खराब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्खी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। करियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजत जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं।

download (1)

कर्क: आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन को खुशनुमा बना सकता है। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को खुशी देगी। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए ये दिन विशेष रहने वाला है। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा।

simha

सिंह: बच्चे आपकी शाम को खुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। जल्दबाजी में निवेश न करें। अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। ऐसे काम करें, जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक्त ठीक तरह से व्यवहार करें। दफ्तर में हर कोई आपको चुनौती देने को आमादा है, हिम्मत रखें।

images-4

कन्या: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाकी लोगों की राय भली-भांति जान लें। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

images

तुला: दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं।

images

वृश्चिक: स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्धा होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

dhanu

धनु: आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।

makar

मकर: किसी ऊंचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति और विश्वास की जरूरत हो। खुशमिजाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

kumbh

कुम्भ: नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। गलत बातों को गलत वक्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

meen

मीन: आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुंचाएंगे। घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। ऐसी जानकारी जाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख कहने से बचें। नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story