×

सोमवार राशिफल: तुला राशि रखें वाणी पर संयम, भुगतना पड़ सकता है परिणाम

Newstrack
Published on: 6 Jun 2016 4:25 AM GMT
सोमवार राशिफल: तुला राशि रखें वाणी पर संयम, भुगतना पड़ सकता है परिणाम
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानें सोमवार का राशिफल।

download

मेष: आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। लेन-देन करते समय संभलकर लेन-देन करें।

download (8)

वृष: आज आप आनंद और तनाव का मिला-जुला अनुभव कर सकते हैं। मध्याह्न के दौरान घरेलू कार्यों के बोझ को लेकर कुछ थकान महसूस करेंगे। हालांकि दिन की समाप्ति तक इसमें सुधार आएगा। आज के दिन भरपूर आनंद और जीवनसाथी के सहयोग मिलेगा।

download (1)

मिथुन: शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

download (2)

कर्क: आज भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक रूप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से भी आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

download (3)

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। ध्यान और जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे।

download (4)

कन्या: आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ संबन्धों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे।

download (5)

तुला : आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम रखें। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी विशेष ध्यान रखें।

download (6)

वृश्चिक: वाद-विवाद में न फंसें। संतान के विषय में चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश आज न ही करें तो बेहतर। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टालें।

Rashifal-yearly-2015-prediction-dhanu-saggitarius-Rashi-know-your-Horoscope-astrology-jyotish-shastra-in-hindi-news-hindi-india-82193

धनु: मानसिक रूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रह सकता है, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखें।

Rashifal-yearly-2015-prediction-Capricorn-Makar-Rashi-know-your-Horoscope-astrology-jyotish-shastra-lagan-futher-in-hindi-news-hindi-india-82194

यह भी पढ़ें...रविवार को रहेगी सुस्ती या करेंगे मस्ती, पढ़ें राशिफल

मकर: मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतने की संभावना। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है । स्थावर संपत्ति जुड़े कार्य आज आप कर पाएंगे। व्यवसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी।

Rashifal-yearly-2015-prediction-Aquarius-Kumbh-Rashi-know-your-Horoscope-astrology-jyotish-shastra-lagan-futher-in-hindi-news-hindi-india-82195

कुंभ: मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से कोई निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास में मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा।

download (7)

मीन:शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story