×

अच्छे पार्टनर की है तलाश, राशि के अनुसार जानिए कौन देगा आपका साथ

shalini
Published on: 10 July 2016 12:31 PM GMT
अच्छे पार्टनर की है तलाश, राशि के अनुसार जानिए कौन देगा आपका साथ
X

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ: एक खुशहाल और बेहतर लाइफ जीने के लिए जरूरी है कि आपका लाइफ-पार्टनर अच्छा हो। वो न सिर्फ पति/पत्नी बन कर आपके साथ रहे बल्कि एक बेस्ट फ्रेंड बनकर आपके ख़ुशी-गम में साथ रहे। आपके हां में हां मिलाने के बजाए आपकी गलतियों को सुधारने में आपकी मदद करे। आपकी और आपके पार्टनर के तालमेल में राशियों का बहुत बड़ा हाथ होता है। अगर आप एक अच्छे हमसफर की तलाश में है, तो अब आपकी मुश्किल को आसान करने के लिए हम आपको बताएंगे कि कौन सी राशि का पार्टनर होगा आपके लिए बेस्ट।

आगे की स्लाइड में देखिए मीन राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मीन राशि(Pisces): मीन राशि के लोगों को समझना काफी मुश्किल होता है। ये लोग तेज नजर के होते है। मीन राशि के लोग इमोशनल और सेंसिटिव होते है और अपनों का ध्यान रखना बखूबी जानते है।ये लोग ज़्यादातर अपने काम में व्यस्त पाए जाते है और आज्ञाकारी किस्म के होते है। अगर आप किसी मीन राशि वाले इंसान को डेट कर रहे है तो ध्यान रखे, वो बहुत स्वीट और अनाड़ी किस्म के होते हैं। मीन राशि वाले लोगों के लिए कर्क और मकर राशि वाले लोग बेस्ट चॉइस होते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए कुंभ राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

कुंभ राशि(Aquarius): कुंभ राशि के लोग बहुत चंचल दिमाग के होते हैं। वो एक जगह ज़्यादा दिन तक नहीं टिक सकते और अक्सर नई चीज़ों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आप इनको एक जगह रह कर काम करने के लिए बोले, ये इनको बिल्कुल पसंद नहीं। ये लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं और कुछ बड़ा करने की कोशिश में लगे रहते है। कुंभ राशि के लोगों के लिए मिथुन और तुला राशि के लोग बेस्ट चॉइस लोग होंगे।

आगे की स्लाइड में देखिए मकर राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मकर राशि (Capricorn ): मकर राशि के लोग बहुत ही मस्त-मौला और दयालु किस्म के होते हैं। इनमे दूसरों के लिए काफी प्यार और सहानुभूति होती है। ऐसे लोग आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। मकर राशि के लोग जितने इमोशनल होते हैं, उतने ही ज़्यादा मज़ाकिया भी होते है। इनका 'सेंस ऑफ ह्यूमर' बहुत अच्छा होता है और बहुत जल्दी सबको पसंद आ जाते हैं। ये बड़ी से बड़ी परेशानी को भी आसानी से सॉल्व कर लेते हैं। अगर आप मकर राशि के हैं तो मीन या कन्या राशि वाले इंसान के साथ आपकी जोड़ी खूब जमेगी।

आगे की स्लाइड में देखिए धनु राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के लोग बेहद रोमांचक होते हैं। उनको आज़ादी से प्यार होता है और अक्सर नई जगह या नई चीज़ों की खोज करते रहते हैं। वो समाज और दुनिया की परवाह न करते हुए अपनी ज़िन्दगी को अपने तरीके से जीना ज़्यादा पसंद करते हैं। इनको एक ऐसे हमसफर की तलाश होती है जो इनको समझे और कदम-कदम पर इनके साथ चले। अगर आप धनु राशि के हैं तो कुंभ और मेष राशि के लोगों से आपकी बॉन्डिंग बेहद स्ट्रोंग होगी।

आगे की स्लाइड में देखिए वृश्चिक राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

वृश्चिक राशि (Scorpio ): वृश्चिक राशि के लोगों को डेट करना काफी चैलेंजिंग हो सकता है। ये लोग बहुत पजेसिव होते हैं और सेंसिटिव होते हैं। ये लोग अपने काम को लेकर काफी उत्साहिक होते हैं। इनके साथ रिलेशनशिप में टिक पाना वाकई मुश्किल होता हैं, मगर एक बार अगर आप टिक गए तो ये रिश्ते निभाना बखूबी जानते हैं। अगर आप वृश्चिक राशि के हैं तो सिंह या मकर राशि वाले आपको बेहतर साबित हो सकते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए तुला राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

तुला (Libra): तुला राशि के लोग बहुत ही नियंत्रित होते हैं। इनको अच्छे से पता होता है की इनको कामयाबी कहा मिलेगी और अपने काम को लेकर काफी फोकस्ड होते हैं। ये अक्सर सबसे हट के और अलग सोचते हैं। ये जल्दी किसी के साथ डेट पर नहीं जाते और अपनी कामयाबी की तरफ आगे बढ़ते रहते हैं। अगर आप तुला राशि के हैं तो सिंह और धनु राशि के लोगों साथ आपकी खूब पटेगी।

आगे की स्लाइड में देखिए कन्या राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

कन्या राशि (Virgo ): कन्या राशि के लोग काफी विनम्र और सहनशील स्वभाव के होते हैं। ये लड़ाई और बहस में बहुत कम विश्वास रखते हैं और शांत स्वभाव के होते हैं। इनको समझना कभी-कभी बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ये अपनी पूरी फीलिंग्स जल्दी बाहर नहीं आने देते। इन लोगों के लिए मकर और तुला राशि के लोग बेहतर रहते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए सिंह राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

rashiii

सिंह राशि (Leo ): सिंह राशि वाले लोग सबसे ज़्यादा स्वीकार किए जाने वाले लोगों में से एक है। ये लोग काफी इंडिपेंडेंट होते है और जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहते हैं। इन लोगों को दूसरों का अटेंशन पाना बहुत अच्छा लगता है। सिंह राशि के लोग बहुत ही भरोसेमंद और वफादार होते हैं। ये लोग बहुत ही स्ट्रोंग होते हैं।इनको अपने लिए किसी ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो बिल्कुल इनकी तरह हो। सिंह राशि के लोगो के लिए वृश्चिक या मिथुन राशि के लोग बेहतर पार्टनर बन सकते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए कर्क राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

कर्क राशि (Cancer ): कर्क राशि के लोग सबसे ज़्यादा दयालु लोगों में से होते हैं।ये दूसरों की भावनाओं को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं। ये बहुत इमोशनल और सेंसिटिव होते हैं। ये बहुत ही नेक-दिल के होते हैं। ये हमेशा दूसरों के चहरे पर खुशी और हंसी देखना पसंद करते हैं और साथ-साथ हंसमुख भी होते हैं। कर्क राशि के लिए वृषभ या तुला राशि के लोग हैं परफेक्ट मैच।

आगे की स्लाइड में देखिए मिथुन राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के लोग बहुमुखी किस्म के होते हैं ।इनका दिमाग कब बदल जाए कोई नहीं जानता। ये अक्सर अपना दिल अपने हाथों में लेकर चलते हैं। इनके लिए जिंदगी जीना मतलब हंसी और खुशी के साथ रहना। इनसे ज़रा सा बच कर रहने की ज़रूरत है , इनकी अच्छाई आपको इनका दीवाना भी बना सकती है। ये काफी रोमांचक होते हैं। अगर आप भी मिथुन राशि के हैं तो तुला और कर्क राशि वालों के साथ आपकी खूब जमेगी।

आगे की स्लाइड में देखिए वृषभ राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

वृषभ राशि (Taurus ): वृषभ राशि के लोग बहुत ही ज़िद्दी माने जाते हैं। इनसे अपनी बात मनवाना बहुत ही मुश्किल होता है।ये लोग काफी स्टेबल दिमाग के होते हैं। इनके लिए बदलाव लाना बहुत मुश्किल होता है। ये लोग बहुत ही दयालु ,वफादार और संतुलित होते हैं। वृषभ राशि के लोगों के लिए वृषभ और कर्क राशि के लोग एक अच्छे हमसफर के तौर पर साबित हो सकते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए मेष राशि वालों के लिए किस राशि के लोग हैं परफेक्ट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मेष राशि (Aries): मेष राशि के लोग बहुत ही क्रूर और जंगली किस्म के। वो अपनी बातों पर अड़े रहने वालों में से एक होते हैं और काफी ज़्यादा स्टेबल होते हैं। ये लोग बहुत स्ट्रोंग होते है और लाइफ की बड़ी-बड़ी चुनौतियों से लड़ने की ताकत रखते हैं। मेष राशि वालों के लिए मीन या कर्क राशि के लोग बेहतर पार्टनर बन सकते हैं।

[/nextpage]

shalini

shalini

Next Story