×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

लव लाइफ में कैसा रहेगा सप्ताह, नौकरी में क्या होगी रफ्तार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

suman
Published on: 11 Sep 2017 9:36 AM GMT
लव लाइफ में कैसा रहेगा सप्ताह, नौकरी में क्या होगी रफ्तार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
X

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का पूरा ध्यान अपनी शिक्षा, लव लाइफ और यदि विवाहित हैं तो बच्चों पर होगा। भौतिक सुख-सुविधा के मामलों में यह समय लाभकारी रहने वाला है। पेट संबंधी विकार हो सकते हैं, दिनचर्या भी बहुत व्यस्त रहेगी। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। वर्तमान नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं या फिर ट्रांसफर होने की भी संभावना है। आपके भाई-बहन अपनी जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। पारिवारिक जीवन और करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

प्रेमफल: लव लाइफ के लिए यह सप्ताह खास नहीं रहने वाला है। शुरुआत धीमी रहेगी और आप बेचैनी महसूस करेंगे। इस दौरान विवाद भी हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग सामान्य होगा। अपने विचार प्रियतम पर थोपने की कोशिश नहीं करें। वे जातक जो विवाहित हैं उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार परवान चढ़ेगा। उपाय: सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं।

यह भी पढें...श्राद्ध कर्म करते समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, हो ना जाए कहीं कुछ अशुभ

वृषभ: इस सप्ताह आप मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ेंगे। इस अवधि में आप छोटी दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, विवाद की संभावना भी है। माता जी की सेहत कमजोर रह सकती है। आपको भी हार्ट और चेस्ट पेन संबंधी शिकायत रह सकती है। कार्यस्थल पर पद और सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आप घर से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, आप किसी दर्शनीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं। मध्य भाग थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए मर्यादित आचरण करें। वहीं सप्ताहांत अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी।उपाय: ‘’ॐ दुं दुर्गायै नमः’’ इस मंत्र का जप करें।

मिथुन: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक ऊर्जा और दृढ इच्छाशक्ति से भरपूर रहेंगे। साहस में वृद्धि होने से आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। इस अवधि में भाई-बहन की सेहत खराब रह सकती है। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है, संचार कौशल में भी सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर भी आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके विचारों को सराहा जाएगा। कुल मिलाकर करियर के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाएँ और हथियारों से दूर रहें। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

प्रेमफल: प्रेमी-युगल के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में खूब सारी बातें होंगी। मध्य भाग थोड़ा सामान्य रहेगा, इस दौरान कुछ मतभेद हो सकते हैं। हालांकि सप्ताहांत सबसे बेहतर होगा। वे जातक जो विवाहित हैं इस अवधि में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की जरुरत को समझेंगे और वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। उपाय: नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क: यह सप्ताह आपके लिए खास रहने वाला है। इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में एक अजीब सा आकर्षण रहेगा, जिसकी वजह से लोग आपकी ओर खिंचे चले आएँगे। हालांकि इस दौरान आपकी अभद्र भाषा से कुछ विवाद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति-सद्भाव बना रहेगा। आपके मन में धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा। धन लाभ की भी संभावना बन रही है, साथ ही आप धन का संचय करने में भी समर्थ रहेंगे। विदेशी संपर्कों से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। भाई-बहन आर्थिक रूप से आपकी मदद करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और आप आनंद का अनुभव करेंगे। मध्य में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं, इस दौरान टकराव और विवाद की भी संभावना है इसलिए सोच-समझकर बोलें। वे लोग जो विवाहित हैं उनके रिश्तों में गलतफहमी से विवाद हो सकते हैं। उपाय: शनिवार को काले तिल दान करें।

सिंह: इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के स्वभाव में क्रोध और अहंकार की वृद्धि होगी। सरकार और सरकारी अधिकारियों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस सप्ताह विदेश या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इस वजह से आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी रहेगी। हालांकि कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारेंगे, खर्चों में बढ़ोतरी होगी और माता जी की सेहत भी कमजोर रह सकती है।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपका प्यार परवान चढ़ेगा लेकिन मर्यादित आचरण बनाये रखें वरना नाम भी खराब हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, हालांकि मध्य भाग में कष्ट और मतभेद हो सकते हैं जबकि सप्ताहांत बेहद शानदार रहेगा। इस सप्ताह अपने रिश्तों को मजबूती देने की कोशिश करें। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह इतना अच्छा नहीं है। उपाय: गुरुवार का व्रत करें।

कन्या: इस सप्ताह की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए अच्छी रहेगी हालांकि मध्य भाग में कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन सप्ताहांत अच्छा गुजरेगा। इस दौरान धन लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस अवधि में खर्च अधिक होगा। आपके भाई-बहन भी विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए एकाग्रता के साथ पढ़ाई-लिखाई करनी होगी।

प्रेमफल: यह सप्ताह सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। शुरुआत काफी बेहतर होगी हालांकि मध्य भाग थोड़ा कमजोर होगा लेकिन सप्ताहांत बहुत अच्छा होगा। इस अवधि में आप मधुर पलों का आनंद लेंगे। आप प्रियतम के साथ डिनर, मूवी या पार्टी पर जा सकते हैं। अचानक कुछ बेवजह के मुद्दे भी सामने आ सकते हैं इसलिए थोड़ा सचेत रहें। उपाय: मंगलवार को लाल कपड़ा दान में दें।

तुला: इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कई माध्यमों से लाभ प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर कुछ पैसे खर्च भी होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं। इससे परिवार में खुशियों की कमी रह सकती है। कार्यस्थल पर बेकार की बातों में वक्त बर्बाद करने से बचें। आपके भाई-बहन विदेश यात्रा के बारे में योजना बना सकते हैं। ऑफिस में सूझबूझ और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन यह सब नियंत्रण में रहकर करें। सीनियर्स से आपको सहयोग मिलेगा। इस दौरान सरकारी विभागों से भी लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। इस अवधि में आप विरोधियों पर हावी रहेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन मध्य भाग और सप्ताहांत सामान्य रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। इस दौरान विवाद भी हो सकते हैं इसलिए शांति के साथ काम लें। अपने विचार प्रियतम पर थोपने की कोशिश न करें। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उपाय: देवी दुर्गा की आराधना करें।

वृश्चिक: इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातक तनाव और भ्रम की स्थिति में होंगे हालांकि ये परिस्थितियां सप्ताह के मध्य भाग तक खत्म हो जाएंगी। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी, इस दौरान किसी विवाद में पड़ने से बचें। ऑफिस में सीनियर्स से आपको सहयोग मिलेगा। माता जी की सेहत थोड़ी गड़बड़ा सकती है। पारिवारिक जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए बेवजह विवाद करने से बचें। इस अवधि में आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस दौरान आप किसी जगह घूमने जा सकते हैं सप्ताह की शुरुआत धीमी होगी लेकिन मध्य भाग अच्छा होगा। वहीं सप्ताहांत थोड़ा कमजोर रहेगा। यदि विवाहित हैं तो परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं।

धनु: यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए प्रगतिशील रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकार और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं सामाजिक जीवन में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान आपकी और आपके पिता की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। इसके अतिरिक्त पिता के साथ आपके मतभेद भी हो सकते हैं। इस सप्ताह आय में वृद्धि भी होगी लेकिन खर्च भी होगा। अचानक धन हानि होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन कुटुम्ब में विवाद हो सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। हालांकि शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन मध्य भाग अच्छा होगा। वहीं सप्ताहांत भी बेहतर होगा। गलतफहमी से बचने की कोशिश करें और मर्यादा में रहें। यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे।उपाय: गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

यह भी पढें...कब करते हैं विश्वकर्मा की पूजा, इस दिन क्यों रहते हैं कल-कारखाने बंद?

मकर: यह सप्ताह मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। बार-बार मन परिवर्तित होने और उदास रहने से बेचैनी रहेगी। कोई बीमारी परेशान कर सकती है। धार्मिक भावना बढ़ने से तीर्थ दर्शन करने की इच्छा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। पूर्व के प्रयासों से धन लाभ की संभावना बन रही है। अप्रत्याशित धन हानि और धन वृद्धि की भी संभावना है। इस अवधि में भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

प्रेमफल: कुछ कारणों की वजह से यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, इस दौरान आप अपने प्रियतम के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। मध्य भाग सामान्य रहेगा लेकिन सप्ताहांत बहुत अच्छा रहेगा। विवाहित जातक दांपत्य जीवन का आनंद उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में बेवजह शक करने से बचें।उपाय: रोजाना शनि देव की पूजा करें

कुंभ: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करनी होगी, इसका परिणाम आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। अनिद्रा या नेत्र संबंधी पीड़ा हो सकती है, धन हानि की भी संभावना है। इस अवधि में भाई-बहन की ओर से सहयोग मिलेगा। माता जी की सेहत भी खराब रह सकती है। इस अवधि में मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। महिला पक्ष से कष्ट मिल सकता है हालांकि इस दौरान स्वयं के प्रयासों से धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। शुरुआत सामान्य होगी और मध्य भाग अच्छा होगा। वहीं सप्ताहांत कमजोर रहेगा। अपनी हद में रहें और विवाद से बचें। इस अवधि में आप प्रियतम के साथ अच्छे पल बिताएंगे, खूब सारी बातें होंगी। विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में विवाद हो सकते हैं। अहंकार करने से बचें और शांति व संयम के साथ काम लें। उपाय: शनिवार का व्रत रखें।

मीन: यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। मानसिक शक्ति बेहतर होगी और आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। कानूनी लड़ाई या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पिता की सेहत कमजोर रह सकती है। पारिवारिक जीवन में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। कार्यस्थल पर मन मुताबिक सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंध के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। शुरुआत काफी प्यार भरी रहेगी, इस दौरान आप घूमेंगे-फिरेंगे। मध्य भाग भी अच्छा होगा लेकिन सप्ताहांत काफी बेहतर रहेगा। अपने रिश्तों में किसी भी गलतफहमी को ना होने दें। इस अवधि में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाहित जातक दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे, उनके रिश्तों में और मजबूती आएगी। उपाय: शनिवार के दिन काले उड़द का दान करें।

suman

suman

Next Story