अगर विवाहित महिलाएं इस व्रत को रखती हैं तो बढ़ती है पति की आयु,जानिए कैसे

suman
Published on: 2 Aug 2018 6:03 AM GMT
अगर विवाहित महिलाएं इस व्रत को रखती हैं तो बढ़ती है पति की आयु,जानिए कैसे
X

जयपुर: कोकिला व्रत जुलाई की पूर्णिमा के दिन से मनाया है। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से लड़कियों को अच्‍छे पति की प्राप्‍ति होती है। वहीं अगर विवाहित महिलाएं इस व्रत को रखती हैं तो उनके पति की आयु बढ़ती है। जानते हैं इसके महत्‍व के बारे में...

आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि से कोकिला व्रत आरंभ होता है।इस व्रत का महत्‍व कुवांरी कन्‍याओं के लिए होता है। इस व्रत को पूरे मन से रखने पर उन्‍हें योग्‍य वर की प्राप्‍ति होती हैं। जो शादी शुदा महिलएं होती हैं, उनके इस व्रत को रखने से उनके पति की उम्र लंबी होती है। वहीं अन्‍य लोग जो इस व्रत का पालन करते हैं उन्‍हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।यह व्रत 20 अगस्त को समाप्त होगा, लेकिन इससे पहले जान लेते हैं इस व्रत के महत्‍व और इसके पीछे की छुपी कहानी के बारे में...

इन चीजों को सावन में शिव को जरूर करें अर्पित,देखिए कैसे खुलती है बंद किस्मत

महत्‍व माना जाता है कि इस व्रत को रखने से लड़कियों को अच्‍छे पति की प्राप्‍ति होती है। वहीं अगर विवाहित महिलाएं इस व्रत को रखती हैं तो उनके पति की आयु बढ़ती है। यही नहीं इस व्रत को करने से सुंदरता भी बढ़ती है क्‍योंकि इस व्रत में इंसान को विशेष जड़ी बूटियों से नहाना होता है।

कथा हमारे शास्‍त्रों के अनुसार कोकिला व्रत की शुरुआत करने वाली माता पार्वती थीं, जिन्‍होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था। माता पार्वती ने अपने इस जन्‍म को लेने से पहले करीबन 10 सालों तक कोयल बन कर दस हजार सालों तक नंदन वन में भटकती रहीं। इस श्राप से मुक्त होने के बाद मां पार्वती ने कोयल की पूजा की जिसके बाद भगवान शिव खुश हुए और उन्‍होंने उन्‍हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

suman

suman

Next Story