×

अगर चाहते हैं चमके आपकी किस्मत तो 13 दिसंबर से पहले कर लें ये काम

suman
Published on: 22 Nov 2016 4:36 AM GMT
अगर चाहते हैं चमके आपकी किस्मत तो 13 दिसंबर से पहले कर लें ये काम
X

raishna2

लखनऊ : अगहन का महीना भगवान श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है। ये माह 13 दिसंबर तक रहेगा। ये कोई सामान्य मास नहीं है, बल्कि ऐसा है जिसे आने से धन-समृद्धि का आगमन होता है। हालांकि नवंबर के मास को मार्गशीर्ष माह भी कहते हैं। दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं और मार्गशीर्ष भी उन्हीं का एक नाम है। श्रीमद्भागवत में लिखा है जिसमें श्रीकृष्ण ने खुद कहा है कि बाकी सभी माह से मार्गशीर्ष माह श्रीकृष्ण का ही एक रूप है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस मास में भगवान श्रीकृष्ण को अपनी राशि के अनुसार भोग लगाएं तो न सिर्फ आपकी किस्मत चमकेगी, बल्कि आपकी हर कामना पूरी होगी...

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मेष, वृष और मिथुन राशि वाले लगाएंगे किसका भोग....

kaju

मेष राशि वाले इस माह भगवान श्रीकृष्ण को लड्डू या अनार का भोग लगाएं।

वृष राशि इस राशि वाले अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण को रसगुल्ले का भोग लगाएं।

मिथुन राशि इस राशि के लोग काजू की मिठाई का भोग लगाना न भूलें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले लगाएंगे किसका भोग....

radha-krishna

कर्क राशि इस राशि के लोग श्रीकृष्ण को मावे की बर्फी और नारियल का भोग अर्पित करें।

सिंह राशि गुड़ और बेल का फल चढ़ाएं।

कन्या राशि वाले श्रीकृष्ण को कोई भी हरे रंग के फल का भोग लगाएं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें तुला , वृशिचक और धनु राशि वाले लगाएंगे किसका भोग....

krishna1

तुला राशि वाले अगर आप किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो श्रीकृष्ण को सेब फल का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि वाले के लोग गुड़ की रेवड़ी का भोग लगाएं।

धनु राशि इस राशि के लोग श्रीकृष्ण को बेसन मिठाई का भोग लगाएं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लगाएंगे किसका भोग....

krishnaq

मकर राशि के लोग गुलाब जामुन और काले अंगूर का भोग लगाएंगे तो कष्ट होगा दूर।

कुंभ राशि इस राशि के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ घर में शांति, बल्कि आपको समृद्धि भी मिलेगी।

मीन राशि के लोग सुख और समृद्धि के लिए जलेबी या केले का भोग लगाएं।

suman

suman

Next Story