×

PHOTOS: रैंप पर जब सुष्मिता ने चलाया रेखा का अंदाज तो सब रह गए अवाक

suman
Published on: 4 Feb 2018 11:21 AM GMT
PHOTOS: रैंप पर जब सुष्मिता ने चलाया रेखा का अंदाज तो सब रह गए अवाक
X

मुंबई: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हाल ही में लक्में फैशन वीक 2018 के तीसरे दिन रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरते हुए नजर आईं। 42 साल की सुष्मिता जब दुल्हन बनीं तो सभी उन्हें बस एक टक देखते रहे गए। उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से सभी की वाहवाही लूटी। इस दौरान सुष्मिता डिजाइनर मीरा और मुजफ्फर अली की क्रिएशन लहंगा और चोली पहने हुए नजर आईं।

इतना ही नहीं, वह जब रैंप पर उतरी उस वक्त उमराव जान का गाना 'इन आंखों की मस्ती' चला। जिस पर उन्होंने रेखा के अंदाज में अदाओं के साथ वॉक किया। उस वक्त उनकी अंदाएं एकदम रेखा की तरह ही लग रही थी। सुष्मिता ने ग्लिटरी चोली के साथ लंहगा पहना था, जिसके साथ हैवी दुपट्टा कैरी किया। हैवी ज्वैलरी उनके ब्राइडल लुक को पूरा कर रही थी।

इसके साथ उन्होंने मैचिंग मांग टीका कैरी किया।सुष्मिता एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक करने की तैयारी कर रही हैं और अपने लिए सही कहानी की तलाश कर रही हैं। आखिरी बार वह बंगाली फिल्म 'निर्भीक' में नजर आईं थीं।

suman

suman

Next Story