×

मां लक्ष्मी का ये मंत्र है प्रभावकारी, दीवाली की रात करें इसका जाप

suman
Published on: 12 Oct 2017 4:15 AM GMT
मां लक्ष्मी का ये मंत्र है प्रभावकारी, दीवाली की रात करें इसका जाप
X

जयपुर: दीवाली में महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। लक्ष्मी पूजा के लिए अभी से लोग माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए ना जाने कौन-कौन विधि अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। सभी देवी-देवताओं में माता लक्ष्मी ही सभी मनुष्य को ऐश्वर्य और सुख सुविधा प्रदान करती हैं। शास्त्रों में भी ऐसा वर्णन है कि माता लक्ष्मी कर्म और कर्तव्य से जुड़े व्यक्ति पर बेहद खुश होती हैं। कोई भी इंसान माता लक्ष्मी को ही प्रसन्न कर धन और ऐश्वर्य की कामना कर सकता है।

यह भी पढ़ें...दीवाली से पहले है अतिशुभ महासंयोग,इस योग में शॉपिंग से है लाभ

पंडित और ज्योतिषी सभी मानते हैं कि कोई भी देवी या देवतागण मंत्र उच्चारण से बहुत जल्द खुश होते हैं और भक्तों को मनचाहा फल देते हैं। जितने भी देवी-देवता हैं उन्हें खुश करने के लिए अलग-अलग मंत्र का विधान है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जो सबसे प्रभावशाली और फलदायक मंत्र है। यह मंत्र विशेष रूप से लक्ष्मी पूजा के दिन अधिक प्रभावकारक माना गया है।

यह भी पढ़ें...जिन लड़कियों में होता है ये लक्षण, शादी के बाद उनके पति के जीवन में आते हैं संकट

देवी लक्ष्मी की उपासना के पहले स्नान कर लाल वस्त्र पहन लक्ष्मी मंदिर या घर में लाल आसन पर बैठकर माता लक्ष्मी का ध्यान अक्षत और लाल फूल हाथ में लेकर नीचे लिखे मंत्र से करें -

महालक्ष्मी च विद्महे,

विष्णुपत्नी च धीमहि,

तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात्।

ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:।

suman

suman

Next Story