×

ASTRO: ये ‘ब्लड मून’ है खास, इस प्रभाव से ये 4 राशियां होगी मालामाल

suman
Published on: 4 July 2018 9:16 AM GMT
ASTRO: ये ‘ब्लड मून’ है खास, इस प्रभाव से ये 4 राशियां होगी मालामाल
X

जयपुर: चंद्र ग्रहण पर इस बार बेहद खास संयोग बन रहा है। दरअसल 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को "केमद्रुम" योग बन रहा है। चंद्र ग्रहण पर यह शुभ संयोग 162 साल में केवल एक बार बनता है। इस चंद्र ग्रहण को वैज्ञानिक ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटे और 43 मिनट की होगी। इस दौरान चंद्रमा खूबसूरत लाल या भूरे रंग का दिखाई देगा। ज्योतिष के अनुसार यह चन्द्र ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है। वहीं 8 राशियां ऐसी हैं जिससे संबंध रखने वाले लोगों को वैवाहिक और पारिवारिक जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

मेष राशि के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण लाभ का अवसर लाएगा। यह ग्रहण आपके लिए मन और सम्मान को बढ़ाने वाला साबित होगा। इसके अलावे यह ग्रहण आपके लिए धन लाभ का योग ही निर्माण करेगा। व्यवसाय के लाभ की दृष्टि से भी यह सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा।

वृष रशि के जातकों को इस चन्द्र ग्रहण से दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने कार्यस्थल पर सभी ओर से वाहवाही मिलेगी। बिजनेस में विस्तार के प्रबल योग हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। ग्रहण के बाद आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन यह चन्द्र ग्रहण कुछ मामलों में आपके लिए ठीक नहीं है। चन्द्र ग्रहण के बाद आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दौरान आपके विरोधी पराजित होंगे। धन लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 27 जुलाई के बाद आपको अपनी आर्थिक स्थति में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा।

कर्क चन्द्र ग्रहण के दौरान आपको बेहद शुभ समाचार मिलने वाला है। करियर के लिहाज से भी कुछ शुभ संकेत मिलने वाले हैं। व्यवसाय में धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग बेदह खास रहेगा।

सिंह चन्द्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ है। इस दौरान आपके पहले के अधूरे कार्य पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण करना अच्छा होगा। किसी कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। दुर्घटना के भी योग हैं। इस सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए। वाहन चलाते समय अत्यंत सतर्कता की आवश्यकता है।

कन्या यह चन्द्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय के कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। अटके धन प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। लम्बी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

तुला यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए शुभ नहीं है। ग्रहण के बाद मन थोड़ा विचलित हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है। इसलिए आर्थिक मुद्दे पर सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।

वृश्चिक यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए अत्यंत शुभ है। किसी पुराने कानूनी परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है। व्यवसाय में भी अत्यधिक तरक्की मिलेगी। धन लाभ के बहुत सारे योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में अत्यधिक रूचि लेंगे।

धनु चन्द्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको किसी भी कार्य में अनुकूल लाभ हासिल नहीं होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि में अनजान व्यक्ति से संपर्क साधने से बचें। आपको अपने अपने व्यवसाय में भी सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

मकर यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र नया पदभार संभालना पड़ सकता है। संपत्ति में भी लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं। अचानक धन लाभ के भी योग हैं।

कुम्भ यह चन्द्र ग्रहण आपके खर्च को बढ़ाने वाला साबित होगा। आपको अपनी नौकरी में भी मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन उससे अधिक खर्च होगा। इस ग्रहण के दौरान आर्थिक रूप से पूर्ण संयमित रहें।

मीन राशि के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण शुभ है। सूर्य ग्रहण के दौरान आपका उत्साह आसमान छुएगा। नौकरी-व्यवसाय में भी उन्नति के प्रबल योग हैं। संतान की ओर से चिंता का कोई समाचार मिल सकता है।

suman

suman

Next Story