×

मां दुर्गा को करना है प्रसन्न तो नवरात्रि में इन रंगों के कपड़ों का करें चयन

suman
Published on: 3 Oct 2016 5:20 AM GMT
मां दुर्गा को करना है प्रसन्न तो नवरात्रि में इन रंगों के कपड़ों का करें चयन
X

devi

लखनऊ: नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों तक चलता है जिसमें देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। 10 वां दिन विजयादशमी या दशहरे के रूप में मनाया जाता है। पहले हमें यह देखना पड़ता है कि नवरात्रि किस दिन से शुरू हो रही हैं। इसके आधार पर ही हर साल नवरात्रि के पहले दिन का रंग निर्धारित किया जाता है। उसके बाद बाकी के 8 दिनों के रंगों के क्रम का चक्र चलता है। धार्मिक और फैशन को ध्यान में रखकर नवरात्रि को यादगार बनाने के लिए इन रंगों के कपड़े पहनना चाहिए।जिससे ईश्वर के साथ आस-पास के लोगों की भी कृपा बनी रहेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें नवरात्रि में किस दिन पहने कौन सा रंग.....

durga-narabgi

नवरात्रि का पहला दिन इस साल नवरात्रि 1 अक्टूबर (शनिवार) को प्रारंभ हो रही है। इस दिन का रंग ग्रे है। इस दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का दूसरा दिन 2 अक्टूबर (रविवार) के लिए नवरात्रि का रंग नारंगी है। आप नारंगी रंग या नारंगी आभा वाले कपड़े और एसेसरीज़ पहन सकती हैं। इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें...चमत्कारी हैं मां दुर्गा के ये नाम, प्रतिदिन करें इनका जाप, पूरी होगी मुराद

नवरात्रि का तीसरा दिन नवरात्रि का तीसरा दिन 3 अक्टूबर (सोमवार) को आएगा। इस दिन का रंग शुद्ध सफ़ेद है। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। आप सफ़ेद रंग के कपड़े पहनकर देवी की पूजा कर सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें नवरात्रि में किस दिन पहने कौन सा रंग.....

navratee

नवरात्रि का चौथा दिन 4 इस दिन आप लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इस दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का पांचवा दिन पांचवे दिन का रंग नीला है। इस दिन देवी के स्कंदमाता स्वरुप की पूजा की जाती है। अत: आपको 5 अक्टूबर (बुधवार) को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

यह भी पढ़ें...अगर करते हैं मां चंद्रघंटा का ध्यान तो मिलेगा सौम्यता-विनम्रता के साथ मोक्ष का वरदान

नवरात्रि का छठवां दिन 6 अक्टूबर का रंग पीला है। यह नवरात्रि के छठें दिन का रंग है। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें नवरात्रि में किस दिन पहने कौन सा रंग.....

durga

नवरात्रि का सातवां दिन नवरात्रि के सातवें दिन को सप्तमी कहा जाता है। इस दिन आप हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं। यह दिन 7 अक्टूबर (शुक्रवार) को है जब देवी के कालरात्रि स्वरुप की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का आठवां दिन 8 अक्टूबर (शनिवार) को आपको मोरपंखी हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन को अष्टमी कहा जाता है। इस दिन देवी के महा गौरी स्वरुप की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें...ना घी ना तेल, 5 साल से इस मंदिर में जल रहा है पानी का दीपक

नवरात्रि का नौवां दिन नवरात्रि के नौवें दिन बैंगनी (जामुनी) रंग के कपड़े पहने जाते हैं। यह 9 अक्टूबर (रविवार) को है और इस दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है।

suman

suman

Next Story