×

नवरात्रि के नौ दिन करेंगे जो इस मंत्र का जाप, बरसेगा धन, मिटेगा हर संताप

By
Published on: 3 Oct 2016 6:59 AM GMT
नवरात्रि के नौ दिन करेंगे जो इस मंत्र का जाप, बरसेगा धन, मिटेगा हर संताप
X

maan durga

लखनऊ: नवरात्रि शुरू हो चुकी है चारों ओर माहौल भक्तिमय हो गया है। मां दुर्गा तो जगत जननी हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा भक्तों के व्रत को सफल बनाती है और उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। मात्र नाम लेने से ही मां के भक्तों के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं। वही नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए कुछ विशेष मंत्र बनाए गए हैं, जिनका जाप करने से भक्तों को न केवल मन की शांति बल्कि धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। मां दुर्गा के नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व पर हम आपको एक ऐसा मंत्र बता रहे हैं, जिसके नवरात्रि के दिनों में उच्चारण से मां भगवती प्रसन्न होती हैं और भक्तों को रोग, पीड़ा, संशय, दरिद्रता और तमाम तरह की व्याधि को दूर करती हैं। इसके अलावा मां भगवती अपने भक्तों को धन-धन्य से परिपूर्ण करके उन्हें उत्तम स्वास्थ्य का भी वरदान देती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है मां भगवती को प्रसन्न करने वाला अनोखा मंत्र

maan durga

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:

स्वस्थै:स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।

दरिद्रायदु:खभयहारिणी का त्वदन्या

सर्वोपकारकरणाय सादर्द्रचित्ता।।

यह है मां दुर्गे को खुश करने वाले मंत्र का हिन्दी अर्थ: मां दुर्गे आप स्मरण करने पर सब प्राणियों का भय हर लेती हैं और स्वस्थ जीवन प्रदान करती हैं। स्वस्थ पुरुषों द्वारा चिंतन करने पर उनको परम कल्याणमयी बुद्धि प्रदान करती हैं। दुःख, दारिद्रता और भय हरने वाली हे देवी मां आपके सिवाय दूसरा कौन है, जिसका चित्त, मन सभी का उपकार करने के लिए सदा ही दयार्द्र रहता हो। बता दें कि पंडितों के अनुसार इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों के घर-संसार में खुशियां ही खुशियां भर देती हैं। इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा की भक्तों पर अपार कृपा बरसती है।

Next Story