×

सप्ताह का यह दिन दिलाएगा आपको ऐश्वर्य, इस मंत्र से करें मां लक्ष्मी की पूजा

suman
Published on: 3 Nov 2017 5:55 AM GMT
सप्ताह का यह दिन दिलाएगा आपको ऐश्वर्य, इस मंत्र से करें मां लक्ष्मी की पूजा
X

जयपुर: धन पाने के लिए लोग हर एक विधि को अपनाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति धन के मामले में अपने को दूसरे से आगे देखना चाहता है। शास्त्रों में धन प्राप्ति के अनेक तरीके बताए गए हैं लेकिन शास्त्रीय विधि को इन सब विधियों में अच्छा माना गया है। जो कि धन प्राप्ति में सहायक हो सकता है। हिन्दू धर्मं में बताए गए इस विधि में वह सामर्थ्य है कि धन प्राप्ति के साथ-साथ आपका धन बचा भी रहेगा। यह उपाय धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजन से जुड़ा है। माता लक्ष्मी की उपासना धन प्रप्ति के लिए सबसे अच्छा माध्यम है।

यह भी पढ़ें...धन आगमन का मार्ग बनाता है सुगम, वास्तु में हाथी का ये उपाय

सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करना है। इसके बाद घर के पूजा घर में या स्थान पर शुद्ध घी का दीपक जला लें। फिर माता लक्ष्मी के इस मंत्र 'ॐ श्रीं श्रीये नम:' का 108 बार जाप करना है। मंत्र जाप करने के बाद माता लक्ष्मी को खीर और मिश्री का भोग लगाएं। बाद में सात साल की काम आयु की कन्या को खीर और मिश्री का भोजन कराएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होतीं हैं और आपको धन प्राप्ति के द्वार खोल देती है। यह काम आपको तब तक करना चाहिए जब तक कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत ना हो जाए।

यह भी पढ़ें...फेंगशुई में क्या कहा गया है क्वाइन ट्री के बारे में, लाने से पहले आप भी दें ध्यान

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लगातार 3 शुक्रवार यह उपाय करना होगा। शुक्रवार के दिन स्नान करके लाल या सफेद वस्त्र धारण करें। इसके बाद हाथ में चांदी की अंगूठी का छल्ला पहनकर किसी ब्राह्मण को दान करें। यह शास्त्रीय उपाय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अच्छा माना गया है।

suman

suman

Next Story