इस दिन करें मां लक्ष्मी की आराधना, पूरी होगी धन संबंधी कामना

suman
Published on: 15 Sep 2017 2:44 AM GMT
इस दिन करें मां लक्ष्मी की आराधना, पूरी होगी धन संबंधी कामना
X

जयपुर: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन होता है और मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि अगर धन की प्राप्ति करनी है तो सही मार्ग अपनाओं, जिससे बाद में कोई कष्ट न हो। ईमानदारी से कमाया हुआ धन हमेशा साथ रहता है, लेकिन अगर आपने गलत तरीके से धन कमाया तो वह ज्यादा देर टिकता नहीं है। तंत्र शास्त्र के अनुसार यदि शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी की आराधना की जाए तो वो बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाती है। हालांकि मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ग्रंथो में कुछ खास उपाय बताए गए है।

यह भी पढ़ें...15 सितंबर: धनु राशि वाले ऑफिस में ना खेलें वीडियो गेम, होगा नुकसान, पढ़ें शुक्रवार राशिफल

इसमें सबसे पहले उपाय के अनुसार शुक्रवार की शाम को गाय के घी का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इस दीपक में थोड़ा सा केसर भी डाले और रुई के स्थान पर लाल रंग के सूती धागे का इस्तेमाल करें। इस उपाय से जल्द ही धन सम्पदा आने के योग बनते है।

यह भी पढ़ें...हनुमान की भक्ति का जान लेंगे ये सरल उपाय तो इस शनिवार जरूर अपनाएंगे आप

इसके अलावा शुक्रवार को सात कुंवारी लड़कियों को घर बुला कर उन्हें भोजन करवाएं और भोजन में केसर युक्त खीर तो जरूर खिलाएं। इसके साथ ही उन लड़कियों को दक्षिणा और वस्त्र भी दें। इस उपाय से भी जल्दी ही धन की प्राप्ति हो जायेगी।

शुक्रवार के दिन एक पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच पीले रंग की कौड़ियां, थोड़ा सा केसर और सिक्के डाले। फिर इन सबको बांध कर उसे अपनी तिजोरी या गल्ले में रखें। इस उपाय के प्रभाव से ही धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपके घर में धन का आगमन होना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें...15 सिंतबर से शुक्र का सिंह में गोचर, जानिए किस राशि की लव लाइफ होगी प्रभावित

शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भर कर भगवान् विष्णु का अभिषेक करें और अभिषेक करने के बाद उनकी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें। इस उपाय से भी घर में काफी बरकत होगी। इसके इलावा शुक्रवार के दिन सफ़ेद रंग की वस्तु और खाद्य पदार्थ गरीबो को दान करें।

शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले किसी भी शुक्रवार के दिन पत्नी अपने हाथो से प्रेमपूर्वक साबूदाने की खीर बनाएं, लेकिन उसमें शक्कर के स्थान पर मिश्री डाले। फिर इस खीर को सबसे पहले भगवान् विष्णु को अर्पित करें और बाद में थोड़ी-थोड़ी खीर पति-पत्नी एक दूसरे को खिलाएं। इसके इलावा इसी दिन मंदिर में इत्र का दान करे। इससे भी आर्थिक स्थिति में सुधार आएग।

suman

suman

Next Story