×

अल्लाह की इबादत के साथ रमजान में रखें खुद का ऐसे ख्याल

suman
Published on: 29 May 2017 7:42 AM GMT
अल्लाह की इबादत के साथ रमजान में रखें खुद का ऐसे ख्याल
X

लखनऊ: माह- ए - रमजान मुसलमानों के लिए पवित्र महीना है। मुस्लिम धर्म में आस्था रखने वाले लोग इस महीने में रोज़ा (उपवास) रखते हैं। इस दौरान अल्लाह की इबादत भी करते हैं। इस दौरान नमाज़, ज़िक्र और कुरान पढ़ा जाता है। बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का एक महीना है जिसमें पैगंबर मुहम्मद पर पवित्र कुरआन नाजिल (मिला) हुआ।

आगे....

इस माह इबादत के साथ रखें अपना ध्यान

रमजान में रोज टूटना सही नहीं माना गया है। इस लिए खाना खाते समय आप ऐसा भोजन खाएं, जिसे पचाने में समय लगे और वह धीरे-धीरे दिनभर आपको एनर्जी दें, सब्जियां, मसूर की दाल, साबूत अनाज और अंजीर के फल आपके लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

आगे....

रमजान के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत है। आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। सेहरी (सुबह का खाना) के लिए आप अगर पूरी नींद नहीं कर पाते हैं तो दिन में जरूर सो जाएं। पानी की कमी से खुद के शरीर को बचाए रखने के लिए आपको भाग-दौड़ वाले कामों से खुद को दूर रखना होगा।

आगे....

रमजान के दिनों में गर्मी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। साथ ही खाने में आप दूध और फलों के जूस और सब्जियों को शामिल करें। रमजान के दौरान आपको कॉफी चाय या फिर कोल्ड ड्रिंक्स अवॉइड करनी चाहिए।

आगे....

रमजान में फास्ट का बहाना बनाकर आपको एक्सरसाइज से नहीं बचना चाहिए। आपको योग या ऐसी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए ,जो शरीर को तनाव से दूर रखें।

देखिए इस तरह खुद को आजमा कर आपके लिए सुखद रहेगा रमजान और आप हेल्दी रहकर बिना परेशान हुए अल्लाह की इबादत कर लेंगे।

suman

suman

Next Story