×

मंगल का राशि परिवर्तन, 30 नवंबर तक इन राशियों पर बुरा प्रभाव

suman
Published on: 11 Oct 2017 12:56 AM GMT
मंगल का राशि परिवर्तन, 30 नवंबर तक इन राशियों पर बुरा प्रभाव
X

जयपुर: मंगल अपनी मित्र राशि सिंह छोड़ कर शत्रु बुध की राशि कन्या में 13 अक्तूबर की शाम 05 बजकर 58 मिनट पर प्रवेश करेंगे। 30 नवंबर की सुबह मंगल कन्या राशि को छोड़ कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह परिवर्तन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लाभ प्रदान करेगा तो वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को कई तरह के संकट दे सकता है। मंगल को कुज, भौम, लोहितांग और अवेनय भी कहा जाता है। अग्नि तत्व होने से मंगल सभी प्राणियों को जीवनशक्ति प्रदान करते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में

आगे...

यह भी पढ़ें..बुधादित्य चल रहा है बुधादित्य योग, इन राशियों पर पड़ेगा लाभकारी प्रभाव

मेष-शत्रुओं का नाश होगा। वाद-विवाद में जीत। सभी प्रकार के प्रयासों में सफलता। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध हो सकते हैं। अनायास धन मिलेगा।

वृष-संतान के कष्ट से तनाव हो सकता है। मित्रों से कलह-क्लेश बढ़ सकता है। अकारण चिंता संभव।

मिथुन-बुजुर्गो से कलह-क्लेश हो सकता है। नौकरी छूटने का भय। अचानक पेट में तकलीफ संभव।

कर्क-लगातार सफलता मिलती रहेगी। लोग तारीफ करेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। आनंद रहेगा जीवन में।

सिंह-अनावश्यक चिंता से सेहत खराब। गुस्सा करने से झगड़ा हो सकता है। धन हानि हो सकती है। वाणी में संयम रखना जरूरी है।

कन्या- परिवारजनों से बिना कारण दूरी हो सकती है। रक्त या अग्नि संबंधी बीमारी की आशंका। बेकार की जिद से काम खराब हो सकता है।

तुला- अनावश्यक चिंता से सेहत खराब। धन हानि की आशंका। मानसिक भ्रम से भयभीत हो सकते हैं। अनिद्रा संभव है।

वृश्चिक- अचानक धन प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न हो सकता है। उच्च शिक्षा में लाभ हो सकता है। संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। पुरस्कार मिल सकता है।

आगे...जिन लड़कियों में होता है ये लक्षण, शादी के बाद उनके पति के जीवन में आते हैं संकट

धनु-कार्ययोजना में बाधा आने की आशंका। स्वभाव में अनावश्यक गर्मी से घर और परिवार में तनाव संभव है। मेहनत बेकार जा सकती है।

मकर-यात्र में सेहत खराब हो सकती है। फिजूल के कार्यो में धन का नाश। विघ्न-बाधा से निराशा रहेगी।

कुंभ-अपमान हो सकता है। अनावश्यक चिंता संभव। धन का नाश हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।मीन-साझेदारों से कलह-क्लेश हो सकता है। आंखों का इलाज कराना पड़ सकता है। खाने-पीने में सावधान रहें।

suman

suman

Next Story