×

बुध के तुला में गोचर से ये राशियां हुई प्रभावित, कही आप तो नहीं है शामिल!

suman
Published on: 3 Oct 2018 2:51 AM GMT
बुध के तुला में गोचर से ये राशियां हुई प्रभावित, कही आप तो नहीं है शामिल!
X

जयपुर:बुध ग्रह 6 अक्टूबर 2018 को अपनी उच्च राशि कन्या को छोड़कर तुला राशि में गोचर करेंगे और 2 नवंबर 2018 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। बुध के गोचर का समय 12:51 रहेगा। बुध ग्रह को बुद्धि यानि ज्ञान का देवता माना जाता है। बुध ही वह ग्रह है जो चर्म अथार्त स्कीन को विशेषतौर पर प्रभावित करता है। लेखन व प्रकाशन के क्षेत्र से भी इसका संबंध माना जाता है। बुध ग्रह अक्सर सूर्य के साथ रहता है।

इस बार बुध ने अपनी उच्च राशि कन्या को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश किया है। बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर से राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है…

मेष राशि में बुध ने सातवें भाव गोचर किया है। इस समयावधि में मेष राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कोशिश करें कि आप किसी को कुछ ऐसा न कहें जिससे उन्हें दुख हो। प्रेम संबंधों में गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, जिससे आपस में झगड़ा व तनाव होने के भी आसार है। उच्चपद पर स्थित जातक लेन-देन में सावधान रहें।

वृष राशि के जातक खुश हो जाएं क्योकि उनके बुध का गोचर छठे भाव में हुआ है। विशेषकर संचार एवं ललित कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये बहुत अच्छा समय है। इस समय आपकी वित्तीय और शारीरिक स्थिति बेहतर रहने के आसार हैं। आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इस बार बुध आपको लगातार विजयी बनाता चला जाएगा। यह समय आपको प्रसिद्धि देकर आपके लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है।

मिथुन राशि वाले जातकों के स्वामी बुध है। इस बार वो स्वराशि कन्या से शुक्र की राशि तुला में परिवर्तित हुए है। आपकी राशि से बुध पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके लिए कठिनाईयों से भरा साबित हो सकता है। जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय आपके लिए चारों ओर से तनाव का सिद्ध हो सकता है। वित्तीय, व्यावसायिक, संतान आदि सभी ओर से चिंताएं आपको घेर कर रखेगी।

कर्क राशि में चतुर्थ भाव यानि सुख भाव में बुध गोचर रहेंगें। यह समय पैतृक संपत्ति या संपत्ति में किए गए निवेश के लिये लाभकारी रहने का है। हालांकि इस समय आप शारिरीक रुप से कमजोर रहेंगे। सम्पत्ति के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन दोस्तों की सहायता से सब संतुलित रहेगा।

सिंह राशि के जातकों की राशि में बुध तृतीय स्थान में गोचर रहे है। यह आपको वित्तीय रुप से कमजोर बना सकता है। यह समय आपके लिए बैठ कर स्थिति को सोचने-समझने का है, इससे स्थिति में सुधार आएगा। साथी के साथ कम समय व्यतीत करने के बावजूद भी संबंध अच्छे बने रहेंगे। यात्रा के संयोग भी बन सकते है।

कन्या राशि के स्वामी स्वंय बुध हैं, इसी राशि से बुध परिवर्तित हुए हैं। बुध इस समय आपके धन भाव में गोचर कर रहे है, इससे आपको धन लाभ होने के आसार बन रहे है। रिश्तेदारों से लाभ मिल सकता है। संपत्ति संबंधी लेन-देन के मामलों में आप लाभ कमा सकते हैं। जो जातक प्रतिस्पर्धा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी यह समय बेहतर प्रदर्शन करने वाला साबित हो सकता है।

तुला राशि

बुध विशेषतौर से आपकी ही राशि में गोचर कर रहे है। इससे प्रभावित होकर आपके दिमाग में अपने व्यवसाय को विस्तार देने की योजना हो सकती हैं। इस समय क्रोध को काबू में रखना बेहतर रहेगा। स्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का प्रयोग करें। आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें।

वृश्चिक राशि वाले जातकों का बुध बारहवें भाव में विचरण कर रहा है। धन संचय नहीं कर पाएंगे साथ ही साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। व्यक्तिगत जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन व्यावहारिक तौर पर काफी शांत रहेंगे। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय न ही लें तो बेहतर रहेगा और ना ही कहीं निवेश करें अन्यथा मुश्किल में पड़ने के आसार भी हैं।

धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। घर में बुध के आने से मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। इस राशि के जातकों के विवाह के भी शुभ योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अच्छा महसूस करेंगे। व्यावसायिक तौर भी इस समय आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का सामर्थ्य रखते हैं। साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।

मकर राशि के जातकों के लिए बुध कार्यक्षेत्र में स्थान ले रहे हैं। दसवें स्थान में बुध का गोचर कार्य में अच्छा प्रदर्शन करने वाला साबित हो सकता है। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी भी कार्य को करने में किसी तरह का जोखिम न उठाएं न ही कोई जल्दबाजी करें। कर्तव्यों का निर्वाह करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि वालों आपके भाग्य स्थान में बुध का गोचर आपके लिये भाग्य का साथ मिलने के संकेत कर रहा है। जीवन साथी का भरपूर समर्थन आपको प्राप्त होने के आसार हैं। विवाह के लिये परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं। अध्यात्म में रुचि कम हो जाएगी

मीन राशि वाले जातकों के लिये बुध अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करेंगे। न्यायिक मामलों में सफलता मिल सकती है। समाज में प्रशंसा मिल सकती है। निर्धारित समय में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। वित्तीय लाभ होने के आसार है।

suman

suman

Next Story