×

बुध कर रहा है मिथुन राशि में गोचर, जानिए किन राशि वालों की बदलेगी किस्मत?

By
Published on: 18 Jun 2017 10:54 AM GMT
बुध कर रहा है मिथुन राशि में गोचर, जानिए किन राशि वालों की बदलेगी किस्मत?
X

सहारनपुर: बुध ग्रह 18 जून 2017 को रविवार रात्रि 22:58 बजे वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेगा और 03 जुलाई 2017 सोमवार दोपहर 03:11 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। इसके बाद बुध ग्रह मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बुध के मिथुन राशि में होने वाले इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइये जानते हैं आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर...

मेष: बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध होंगे। धार्मिक क्रियाओं में भी आपका मन लगेगा। घर में भाई-बहन की सेहत अच्छी रह सकती है। गोचर के दौरान आपकी भाषा शैली में शालीनता देखने को मिलगी। मार्केटिंग, मीडिया एवं लेखन से जुड़े प्रोफ़ेशन में जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। पिताजी को करियर में ऊंचाई प्राप्त हो सकती है, परंतु इस बीच उनकी सेहत के नाजुक होने की संभावना है। जीवन साथी के लिए गोचर शुभ संकेत दे रहा है।

उपायः बुधवार के दिन ताज़ा फल दान में दें।

वृषभ: बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में जाएगा। इस स्थिति में आप धन का संचय करेंगे। छात्र पढ़ाई एवं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। गोचर के दौरान आपको तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखने का मौक़ा मिल सकता है। वाणी में कड़वाहट आपके प्रेम संबंध में अड़चन डाल सकती है। इससे आपका साथी आपसे दुखी अथवा नाराज़ हो सकता है इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और मधुर बोलें। इस अवधि में जीवन साथी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बच्चे सहज रूप से समय का आनंद लेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।

उपायः बुधवार के दिन अपनी कनिष्ठ उंगली में पन्ना रत्न धारण करें।

आगे की स्लाइड में जानिए इस बदलाव का मिथुन और कर्क राशि पर क्या होगा असर

मिथुन: बुध ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेगा और यह प्रथम भाव में स्थिति होगा। इस दौरान आपकी छवि में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ रिश्ते और भी मधुर होने की संभावना है। घर के वातावरण में शांति एवं ख़ुशहाली देखने को मिल सकती है। आपकी संवाद शैली प्रभावी होगी और लोग आपसे सलाह भी ले सकते हैं।

उपायः ओम् बुम बुधायः नमः! मंत्र का जाप करें।

कर्क: बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में संचरण करेगा जिसके प्रभाव से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ख़र्च में भी वृद्धि संभव है। क़ानूनी मामलों में हो सकता है आपका धन अधिक व्यय हो। कुछ परिस्थितियों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। गोचर के दौरान आप विदेश अथवा किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशी संबंधों से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्य क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहन के करियर के लिए यह अनुकूल समय होगा।

उपायः श्री विष्णु मंदिर में शुद्ध घी चढ़ाएं।

आगे की स्लाइड में जानिए इस बदलाव का सिंह और कन्या राशि पर क्या होगा असर

सिंह: बुध आपकी राशि से ग्यारहवे भाव में जाएगा। इस स्थिति में आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के तमाम मौक़े मिल सकते हैं इसलिए इन अवसरों को भुनाने के लिए ख़ुद को तैयार रखें। आपकी लंबी समय से रुकी हुई इच्छा पूर्ण हो सकती है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। नई चीज़ों को जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह अच्छा समय रहने वाला है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपनी भाषा पर संयम रखें।

उपायः भगवान सूर्य की उपासना करें।

कन्या: बुध आपकी राशि से दसवे भाव में प्रवेश करेगा। इस स्थिति में आपका पूरा ध्यान अपने कार्य पर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई सफल योजना आपको आगे बढ़ाएगी। वरिष्ठ कर्मियों से भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। यदि घर में किसी तरह का विवाद है तो उसका समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है कि आप अपने निजी जीवन को पर्याप्त समय न दे पाएं। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मीठी वाणी बोलें, इससे रिश्तों में खटास पैदा नहीं होगी।

उपायः बुधवार के दिन अपनी कनिष्ठ उंगली में उत्तम कोटि का पन्ना धारण करें।

आगे की स्लाइड में जानिए इस बदलाव का तुला और वृश्चिक राशि पर क्या होगा असर

तुला: बुध आपकी राशि से नौंवे भाव में जाएगा। आपके जीवन पर गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। जैसे- किस्मत का साथ आपको मिल सकता है और उच्च लाभ के योग हैं। समाज में आपका क़द ऊँचा हो सकता है। ज्ञान के कारण लोग आपका सम्मान करेंगे। गोचर के दौरान आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पिता जी के साथ थोड़ा वाद-विवाद संभव है। जीवन साथी के लिए गोचर अनुकूलता के संकेत दे रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है।

उपायः ॐ ब्राम ब्रीम ब्रौम सह बुधायः नमः !! मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक: बुध आपकी राशि से आठवे भाव में गोचर करेगा। ऐसे में आपको आर्थिक रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में किसी प्रकार की गोपनीय संधि हो सकती है। किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। अपनी सेहत का ख़्याल रखें। आपको स्किन से संबंधित रोग हो सकते हैं। वहीं पिता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। वाणी में कड़वाहट रिश्तों को कमज़ोर कर सकती है।

उपायः बुधवार के दिन गौशाला में मूंग (साबूत) की दाल दान में दें।

आगे की स्लाइड में जानिए इस बदलाव का धनु और मकर राशि पर क्या होगा असर

धनु: बुध आपकी राशि से सातवे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी संवाद शैली में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। हालाँकि किसी विषय को लेकर जीवन साथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपको गोचर का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपका प्रमोशन अथवा सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है। सामाजिक छवि में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। मुद्दों पर सूझबूझ के साथ अपना वक्तव्य दें। शारीरिक रूप से जीवन साथी को लाभ मिलने के संकेत हैं। हो सकता है कि इस दौरान जीवन साथी आप पर हावी होने की कोशिश करें। ऐसे में आप धैर्य से काम लें।

उपायः गाय को गुड़ खिलाएं।

मकर: इस गोचर में बुध आपकी राशि से छठे भाव में जाएगा जिसके परिणाम स्वरूप कोर्ट-कचहरी या अन्य कानूनी मामलों के फ़ैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रह सकता है। कठिन परिश्रम के चलते आपको सफलता मिलेगी। हालांकि जेब ख़र्च थोड़ा बढ़ सकता है। जीवन साथी को सेहत के लिहाज़ से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

उपायः शुद्ध घी का दीपक जलाकर श्री विष्णु सहस्त्रनम का जाप करें।

आगे की स्लाइड में जानिए इस बदलाव का कुंभ और मीन राशि पर क्या होगा असर

कुंभ: बुध आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिल सकता है। गोचर का बौद्धिक रूप से भी लाभ मिलना संभव है। नई चीज़ों को सीखने में आपकी रुचि जागेगी। आमदनी में वृ्द्धि की संभावना नज़र आ रही है। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं और अच्छे विचारों को अाप अमल में लेकर आएंगे। शास्त्रों का अध्ययन, लेखन अथवा ज्योतिष विद्या में आपकी रुचि बढ़ सकती है। गोचर के दौरान बच्चों की सेहत अच्छी रहेगी। पार्ट टाइम जॉब करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

उपायः गाय की सेवा करें और उन्हें हरी सब्जियां खिलाएं।

मीन: बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में जाएगा। इस दौरान घर में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने निजी जीवन को अधिक समय दे सकते हैं। नया घर अथवा नया वाहन ख़रीदने के योग बन रहे हैं। सोच-विचार कर ही आप कोई फ़ैसला लेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। जीवन साथी के लिए गोचर उत्तम रहने के संकेत दे रहा है। व्यापार में पार्टनरशिप से आपको फ़ायदा मिल सकता है। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलना संभव है।

उपायः हरे रंग की गणेश जी की प्रतिमा को ध्रुव (घास) चढ़ाएं।

Next Story