×

जानिए सितंबर में होने वाला है कैसा बदलाव, जो डालेगा राशियों पर प्रभाव

suman
Published on: 1 Sep 2017 9:57 AM GMT
जानिए सितंबर में होने वाला है कैसा बदलाव, जो डालेगा राशियों पर प्रभाव
X

लखनऊ: सितंबर -अक्टूबर का माह त्योहारों का माह होता हैं। इस समय होने वाले परिवर्तन का सीधा असर हमारे जीवन और खुशियों पर पड़ता है। इस बार ग्रहों के स्थान में बुध ग्रह में होने वाला है बदलाव, बुध ग्रह स्थान परिवर्तन कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है। 27 सितंबर की आधी रात 12 बजकर 37 मिनट पर बुध ग्रह राशि परिवर्तन होगा। इस बार ये ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जाएगा और यह स्थिति 14 अक्टूबर तक बना रहेगा, जिसके बाद यह ग्रह अगली राशि तुला में जाएगा। लेकिन इस परिवर्तन से राशियों में होने वाले प्रभाव के बारे में जानते हैं।

मेष राशि

बुध के कन्या राशि में जाने से मेष राशि वालों के लिए खुशी की बात है। क्योंकि यह गोचर उनके लिए बहुत अच्छा होगा। विवाह के योग बनेंगे, नया प्रेम संबंध स्थापित हो सकता है, साथ ही लव लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग भी मिलेगा। आर्थिेक बदलाव भी होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि इस राशि के जातक इस गोचर के दौरान कुछ चिंतित रहेंगें। इनकी चिंता का सबसे बड़ा कारण होगा धन, क्योंकि बुध का यह गोचर इनसे फिजूल खर्च कराएगा। आप महंगी वस्तुगओं पर खर्च कर सकते हैं। वृषभ राशि की महिलाएं अपनी साज-सज्जा पर अधिक धन खर्च कर सकती हैं।

मिथुन राशि

अगर आपकी राशि मिथुन है तो, बुध ग्रह का गोचर आपके लिए परेशानी ला सकता है। इस दौरान आपका मन उदास रहेगा जिसके कारण दूसरों के साथ घुलने-मिलने में दिक्कत आएगी।

यह भी पढ़ें...2 सितंबर: मेष राशि वाले ना हों किसी से नाराज, हो सकता नुकसान, पढ़ें शनिवार राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन में यह गोचर कोई बड़ा बदलाव ला सकता है। यह बदलाव शुरुआत में तो अच्छा नहीं होगा, लेकिन समय के साथ आपको इसका फायदा मिलने लगेगा।

सिंह राशि

यदि आप सिंह राशि के जातक हैं, तो यह गोचर आपको सफलता दिलाने के लिए ही आया है।बुध का आपकी राशि छोड़ना आपके लिए शुभ समाचार लाएगा। करियर में भी सफलता मिलेगी, किंतु इसके लिए आपको अपना पूरा ध्यान सिर्फ काम पर ही केंद्रित करना पड़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। आपके धर्म भाव में बुध की उपस्थिति रहेगी जिससे यह समय भगवान विष्णु की उपासना के लिए उत्तम है। अगर माता-पिता की सेवा करेंगे तो अधिक लाभ पाएंगे

यह भी पढ़ें...बुझती है पूर्वजों की प्यास, जब करते हैं तर्पण और श्राद्ध, इस बार हुई पितृपक्ष की तिथि कम

तुला राशि

इस राशि के जातक बुध ग्रह के गोचर काल में अधिक खुश नहीं होंगे। क्योंकि छोटी-छोटी परेशानियां आती रहेंगी। परिवार में भी तनाव का माहौल बन सकता है, इसलिए संभव हो तो स्वयं ही खुशी का माहौल बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

आपके लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान दोस्तों। का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप स्वयं भी सबकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाएंगे। लेकिन मन उदास रह सकता है, जिसका कारण है आपका इमोशनल होना। इसलिए इस दौरान छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं।

धनु राशि

इस राशि के जातक बुद्ध के राशि बदलते ही किस्मत से हाथ धो बैठेंगे। इन्हें इनके प्रयासों में असफलता मिलेगा, कड़ी मेहनत भी मन मुताबिक परिणाम नहीं देगी। गोचर के दौरान अपना ध्यान पाठ-पूजा में लगाएं, इससे मन शांत रहेगा।

यह भी पढ़ें...गणेश चतुर्थी आज: गणपति को नहीं पसंद है तुलसी, अर्पित करें दूर्वा घास

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की निजी जिंदगी इस दौरान संकट में आ सकती है। संतान के साथ परेशानियां बनती हुई दिख रही हैं। संभव हो तो काम और निजी जीवन में तालमेल बनाकर चलें, नहीं तो तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि वाले जातक कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। क्योंकि भाग्य आपके साथ नहीं होगा, तो आपको सही फल प्राप्त नहीं होगा। इसके साथ ही घर-परिवार और निजी जीवन में भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि

मीन राशि है तो बुध ग्रह का गोचर आपको अधिक नुकसान नहीं देगा। लेकिन इस दौरान अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं तभी कुछ बात बन सकती है। साथ ही अपनी वाणी का प्रयोग भी सोच समझकर करें, यह आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

suman

suman

Next Story