×

सही दिशा में लगाएंगे ये पौधा तो नहीं होगा नुकसान, पति-पत्नी में बढ़ाएगा प्यार

suman
Published on: 1 Nov 2017 4:31 AM GMT
सही दिशा में लगाएंगे ये पौधा तो नहीं होगा नुकसान, पति-पत्नी में बढ़ाएगा प्यार
X

जयपुर: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही घर की नकारात्मकता कम होती है। वास्तु शास्त्र में पौधे लगाने के लिए एक विशेष दिशा का वर्णन है। यदि हम सही दिशा में पौधों को लगाते हैं तो इसका लाभ घर-परिवार को मिलता है। इसके उलट जब हम पौधों को वास्तु शास्त्र के अनुकूल नहीं लगाते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी परिवार में पड़ता है।

यह भी पढ़ें...1 नवंबर: वृष राशि वालों को झेलना पड़ सकता कानूनी तनाव, पढ़ें बुधवार राशिफल

हर घर में मानी प्लांट लगा रहता है। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे घर में सही दिशा में लगाने से सकारात्मक प्रभाव दिखता है। यदि यह पौधा गलत दिशा में लगाया जाता है तो घर-परिवार को नुकसान होता है। इतना ही नहीं, इस पौधे के दिशा यदि गलत है तो सुख-समृद्धि को रोके रखता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को ईशान कोण में लगाना बेहद खराब माना गया है। ईशान कोण पूरब और उत्तर के कोण को कहा जाता है। मनी प्लांट को इस दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के लिए यह दिशा सही नहीं मानी गई है। मनी प्लांट का इस दिशा में होना घर में आर्थिक तंगी लाती है। इतना ही नहीं घर-परिवार में आपसी कलह के भी यह मनी प्लांट होता है। इसके अलावे मनी प्लांट यदि जमीन पर फैला है तो यह आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

*मनी प्लांट के बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए इससे भी काफी नुकसान हो सकता है।

*मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे सही मानी जाती है। यहां रखा मनीप्लांट सुख-समृद्धि बढ़ाता है

*मनीप्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इससे पैसों का नुकसान होता है और साथ ही रिश्तों पर भी निगेटिव असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें...OMG: ये दुनिया का अनोखा ऐसा मंदिर, जहां होती है ब्रेस्ट की पूजा

*मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें, इसमें रोज पानी डालते रहे हैं। क्योंकि सूखा हुआ पौधा घर के लिए सही नहीं होता है।

*मनी प्लांट को पूर्व-पश्चिम में न लगाएं, ऐसा माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है।

suman

suman

Next Story