×

MONTHLY RASHI: दिसंबर में मेष राशि के लिए बना है उन्नति का मार्ग, जानिए बाकी राशियों का हाल

suman
Published on: 1 Dec 2017 6:38 AM GMT
MONTHLY RASHI: दिसंबर में मेष राशि के लिए बना है उन्नति का मार्ग, जानिए बाकी राशियों का हाल
X

जयपुर: आज 1 दिसबर से प्रदोष तिथि के साथ साल का आखिरी माह शुरू हो गया है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर व्यक्ति का भविष्य कैसा रहने वाला है इस माह। इनके अनुसार राशि चक्र में मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कुछ ऐसा रहेगा।

यह भी पढ़ें...ASTRO: 1 दिसंबर : कैसा बीतेगा महीने का पहला दिन, पढ़ें शुक्रवार राशिफल

मेष राशि मेष राशि के जातक दिसंबर माह में एक बार फिर सामाजिक कार्यों में आगे रहेंगे। इस माह कोई भी नया परिचय लम्बे समय तक साथ देने वाले होंगे। साथ ही नए विचार और नए संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर तुच्छ निर्णय और लापरवाही नुकसानदेह हो सकता है।

वृष राशि यह माह आपके लिए स्थित साबित होगा। विशेष रूप से आर्थिक मामलों पर यह समय अच्छा परिणाम देने वाला होगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्याओं का समाधान की संभवना है। किसी जरुरतमंद की मदद कर आप अपने दिल को सुकून दे सकते हैं। इसके अलावे यह समय आपके लिए कुछ नया अवसर लेकर भी आने वाला है।

मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय परिवार में सुमधुरता लेकर आएगा। क्रिसमस के दौरान आपको अभूतपूर्व आनंद की प्राप्ति होगी। नये अनुभव भी इस समय आपको मिलने वाला है। इसके अलावे आपको ऐसे व्यक्ति से मिलना होगा जो कि नई जानकारियों से समृद्ध करेगा।

कर्क राशि कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह समय अपने अहंकार पर नियंत्रण करने का है। आपने पहले जो महान सफलता पाई है उसपर आपको समीक्षा करने की जरुरत है। इस अवधि में आप कई इर्ष्या वाले लोगों से मिलेंगे जो आपकी सफलता में बाधक बनना चाहेंगे।

सिंह राशि सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह समय आनंद लूटने का है। इस अवधि में अपनने आप को आनंद का तोहफा दें। साथ ही इस समय में आपका मूड बेहतर रहेगा। जो कोई भी आपसे मिलेगा वह पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ही जाएगा।

कन्या राशि इस माह में आपके करियर में बदलाव होने की संभावना है। ग्रहों की स्थिति भी आपके लिए अनुकूल है। साथ ही काम के क्षेत्र में कुछ अच्छा करने की संभावना है।

तुला राशि पहले के समय की मनात का लाभ आपको इस माह में नजर आएगा। किसी भी नकारात्मक पहलुओं को नजरंदाज करते हुए आप अपने प्रगति पथ अग्रसर रहेंगे।

वृश्चिक राशि यह माह आपके लिए करियर प्रगति का अवसर लेकर आएगा। विशेष रूप से ऐसे जातकों के लिए जो कि मेहनती हैं। इसके अलावे अपने आसपास ध्यान से देखना शुरू करें। साथ ही किसी भी डेट के आमंत्रण को स्वीकार करने से बचें।

यह भी पढ़ें...ये 4 राशियां हो रही हैं प्रभावित, मंगल कर रहा है तुला में गोचर

धनु राशि यह माह आपके लिए शांति और सामंजस्य लेकर आएगा। यह समय बड़ी प्रगति के आसार को लेकर भी आएगा। इस दौरान आप संतुलित और तनावरहित होकर सभी बाधाओं से लड़ेंगे।

मकर राशि यह माह आपके लिए पूर्ण निश्चिंतता का है। पूर्व की सफलताओं की सुखद अनुभूतियां आपको प्रसन्न करेंगी। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए अच्छा साबित होगा।

कुंभ राशि करियर के हिलाज से यह समय आपके लिए स्थिरता लाएगी। पिछले दिनों की घटनाओं को अपने मन पर हावी न होंने दें।

मीन राशि यह माह आपके लिए घुमने-फिरने के योग को लेकर आ रहा है। इस दौरान आप घुमने-फिरने में अत्यधिक आनंद लेंगे। बिना जान-पहचान के ही विपरीत लिंग को आप आकर्षित करेंगे। नए परिचय बनाना आपके लिए आसान होगा

suman

suman

Next Story