×

टैलेंटेड होने के साथ तुनकमिजाज भी होते है अप्रैल में जन्मे लोग

Newstrack
Published on: 4 May 2016 6:42 AM GMT
टैलेंटेड होने के साथ तुनकमिजाज भी होते है अप्रैल में जन्मे लोग
X

लखनऊ: अप्रैल में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व का कई रंग होता है। ये लोग ज्यादातर परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते हैं। ये लोग मजाकिया और माहौल को हल्का रखते हैं। ये लोग जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं और दूसरों से पहले ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। हर विषय में इनकी राय इनके लिए सटीक होती है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इनके मन में दूसरों के लिए दया की भावना बहुत अधिक होती है। ये लोग इमानदार होते हैं, साथ ही साथ इनका आत्मविश्वास गजब का होता है। इनकी मेमोरी पावर गजब की होती है और ये खबरों से अपडेट रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। इन लोगों की खेल, संगीत, और घूमने-फिरने में खास रुचि होती है।

df

ये भी पढ़ें... खुद पढ़ें मार्च में जन्मे लोग AMBITIOUS-SUCCESSFUL होते हैं या नहीं

जिद्दी और हंसमुख

ये बहुत खूबसूरत, रौबीले, जिद्दी और हंसमुख होते है। कलात्मक चीजों के कलेक्शन का शौक रखने वाले और एडवेंचर पसंद करने वाले होते है। इनमें एक विशेष प्रकार का जुनून पाया जाता है।

fgb

क्रोध में आपे से बाहर

इन लोगों का गुस्से पर बिलकुल भी नियंत्रण नहीं रहता। जब गुस्से में होते है तो अनाप-शनाप बोलते हैं और सामने वाले से ये उम्मीद रखते हैं कि वो आपको माफ कर दें, लेकिन साथ ही अगर रंग में हो तो हर महफिल में छा जाने की दक्षता रखते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है।

ajjg

ये भी पढ़ें...क्या फरवरी में पड़ता है आपका बर्थडे ? जानिए कैसे हैं आप दूसरों से खास

लव-अफेयर में इंटरेस्ट

इस महीने जन्म लड़के-लड़किया रोमांटिक होते हैं। बहुत कम उम्र में ही इनके लव-अफेयर के अफसाने बनने लगते हैं। एक साथ चार-पांच अफेयर को संभालने की इनमें खूबी होती है। ये लोग नाटकबाज तो इतने बड़े होते हैं कि अच्छा-अच्छा इनकी ग्रीप में आ जाए। चोरी पकड़ी जाने पर रोनी सूरत बना कर ऐसे मासूम बनेंगे कि पकड़ने वाले को दया आ जाए।

gggggggg

अपोजिट सेक्स के प्रति झुकाव

सेक्स के मामले में भी लकी होते हैं। इन्हें अपोजिट सेक्स से भरपूर प्यार मिलता है। इनका खुद पर नियंत्रण थोड़ा कम ही होता है अत मौका पड़ने पर सारी सीमाओं को लांघने में इन्हें कोई संकोच नहीं होता।

ghhuyy

करियर

ये लोग खेल, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और पॉलिटिक्स में सफल रहते हैं। इनकी विशेषता ही कही जाएगी कि जमाने भर की मस्ती और शरारत करने और शादी के बाद ऐसे गंभीर और समर्पित होते है कि कोई भी इनके पुराने किस्सों पर विश्वास ही ना कर पाएं। इनमें विलक्षण प्रतिभा पाई जाती है। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं सफलता के चरम पर पहुंचते हैं। मीडिया में छाए रहने में माहिर होते हैं, चाहे इस फील्ड से इनका कोई लेना-देना हो या ना हो।

ggggggf

ये भी पढ़ें...प्यार में रिजर्व या देखने में खूबसूरत, कैसे होते जनवरी में जन्मे लोग

नकचढ़ी लड़कियां

इस महीने जन्मी लड़किया थोड़ी घमंडी और नकचढ़ी होती है। अपने सामने किसी दूसरे को कुछ नहीं समझती है। खर्च करने में नबंर वन होती हैं। कोई इन्हें इस बात के लिए टोक दे तो बुरा मान जाती है। इनकी जुबान तीखी और मुस्कान मीठी होती है।

इस महीने जन्मे लोगों के लकी नंबर और कलर

लकी नंबर : 3, 7, 9

लकी कलर : ग्रीन,येलो और पिंक

लकी डे : संडे, मंडे और सेटरडे

लकी स्टोन : एमथिस्ट

सुझाव : पानी में शहद मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं।

नोट: मई में जन्मे लोगों के बारे में अगले दिन पढ़ें

Newstrack

Newstrack

Next Story