×

अगर आपकी गर्लफ्रेंड का अगस्त में पड़ता है बर्थडे तो रहना जरा बचके

Newstrack
Published on: 10 May 2016 5:30 AM GMT
अगर आपकी गर्लफ्रेंड का अगस्त में पड़ता है बर्थडे तो रहना जरा बचके
X

लखनऊ: ये लोग बहुत बहादुर होते हैं और खतरों की परवाह नहीं करते। इनमें जोश अत्यधिक मात्रा में होता है। इन्हें लोगों में खास बने रहना पसंद होता है। इनका स्वयं पर नियंत्रण कम होता है। ये लोग शोर करते हैं और मन से कहानियां गढ़ने में भी बहुत तेज होते हैं। इनमें बदले भावना बहुत ज्यादा होती है। इनके साथ घुलना-मिलना आसान होता है।

ये भी पढ़ें...मिस्टीरियस और मूडी होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, जानें इनकी और खासियत

इन्हें बात करना और गाने गाना खास पसंद होता है। संगीत में खास रुचि होती है। ये लोग अक्सर दिन में सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की सभी काबलियत इनमें होती हैं। इनका ध्यान बड़ी आसानी से भटक जाता है। इनकी कल्पनाशीलता जबरदस्त होती है। पढ़ाई करना इन्हें पसंद नहीं होता। इन्हें आजादी पसंद होती है। ये बहुत खूबसूरत होते हैं।

hgggg

टेलेंटेड-मनी माइंडेड

ये कंजूस होने के साथ टेलेंटेड और मनी माइंडेड हैं। ये जितने सज्जन दिखाई पड़ते हैं उतने होते नहीं है। साम, दाम दंड भेद की नीति को मानने वालों में से एक होते है। लोगों का भला भी खूब करते हैं, लेकिन मन ही मन उनसे रिटर्न की उम्मीद भी लगाए रखते हैं। ज्यादा दोस्त बनाने में विश्वास नहीं रखते। ये दोस्ती नहीं निभा पाते हैं। इनकी प्रतिभा का जवाब नहीं। कला, साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधाओं में इनकी विशिष्ट पहचान होती हैं। इनके भीतर सौन्दर्य बोध कमाल का होता है।लेकिन ये अपनी मर्जी के मालिक हैं।

hyty

ये भी पढ़ें...हंसमुख, चंचल या फिर जुनूनी, जानें कैसे होते हैं जून में जन्में लोग

जुबान के कड़वे

अगस्त में जन्में लोग जुबान के कड़वे होते हैं या यूं कहे कि सच बोलने वाले होते है। लोग अपने व्यक्तित्व से प्रभावित करते हैं। ये लोग बहुत खूबसूरत होते है। इसमें कोई राय नहीं है, लेकिन इस खूबसूरती के साथ मन की खूबसूरती भी जरूरी होती है ।ये थोड़े घमंडी भी होते है। पैसों के सामने रिश्ते-नाते-दोस्ती-प्यार सब इनके लिए बकवास है। कौड़ी-कौड़‍ी का हिसाब रखते हैं।

gfn

ये भी पढ़ें...लापरवाह, सनकी और प्यार में गंभीर, जानें कैसे होते हैं मई में जन्मे लोग

करियर

अगस्त के लोग अच्छे बिजनेसमैन, इंजीनियर, टीचर और कलाकार होते हैं। प्यार के मामले में मूडी होते है। लाइफ को लेकर इनमें लापरवाही पाई जाती है। जीवन किसी के भी साथ गुजारा जा सकता है अगर वह आपके शासन में रहने को तैयार हो। इसलिए अगस्त में जन्मे खूबसूरत युवा के पार्टनर अक्सर डल और एकदम साधारण होते हैं।

dfdjdjfk

फ्लर्टी होती हैं लड़कियां

इस महीने जन्मी लड़कियां एक नंबर की फ्लर्ट करने वाली होती है, लेकिन देखने मासूम होती है। इतनी सफाई से लड़के फंसाती है कि बेचारा हलाल होने तक इसी भ्रम में रहता है कि उसके जैसा भाग्यशाली कोई नहीं। इनकी खासियत ये होती है कि ये ऊपर से मासूम होने का स्वांग बखूबी रच लेती है और दुनिया को भी कानों-कान खबर नहीं होती। इनकी खूबसूरती ऐसी कि कोई भी फिदा हो जाए, लेकिन शादी के मामले में अक्सर बेवकूफी का परिचय देती हैं। किसी भी लल्लू के साथ बंधकर सबको चौंका देती है।

ये भी पढ़ें...टैलेंटेड होने के साथ तुनकमिजाज भी होते है अप्रैल में जन्मे लोग

लकी नंबर : 2 , 5, 9।

लकी कलर : स्लेटी, गोल्डन और रेड।

लकी डे : संडे, फ्राइडे और वेन्सडे।

लकी स्टोन : मून स्टोन।

सुझाव : शिव मंदिर में दूध और मिश्री चढ़ाएं।

नोट: सितंबर में जन्में लोगों के बारे में अगले अंक में पढ़ें

Newstrack

Newstrack

Next Story