×

खुशमिजाज होते हैं फरवरी में जन्मे लोग, जानिए इनके व्यक्तित्व के और भी पहलू

suman
Published on: 8 Feb 2017 8:40 AM GMT
खुशमिजाज होते हैं फरवरी में जन्मे लोग, जानिए इनके व्यक्तित्व के और भी पहलू
X

लखनऊ: आपका जन्म किसी भी साल के फरवरी में हुआ हो, ज्योतिष के अनुसार आप में गजब की आकर्षण शक्ति है। आप में दो और अदभुत शक्तियां हैं एक अन्तर्बोध क्षमता यानी इंट्यूशन पॉवर और दूसरी ग्रहण करने की क्षमता। जिसे अंग्रेजी में ग्रॉस्पिंग पॉवर कहा जाता है।

हकीकत-सपनों को समान महत्व

इस महीने में पैदा होने वाले लोगों के विचार समझ पाना मुश्किल होता है। ये लोग हकीकत और सपनों को समान महत्व देते हैं।

आगे पढ़ें फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव

इन्हें समझना आसान नहीं

फरवरी में पैदा होने वाले लोग होशियार और इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें समझ पाना आसान नहीं है। कुछ समय बाद जब आप महसूस करने लगते हैं कि आप ने इन्हें थोड़ा जान लिया है, इनके व्यक्तित्व का नया पहलू आपके सामने आ जाएगा।

आगे पढ़ें फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव

आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक

इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इन लोगों की सेक्स अपील इनके व्यक्तित्व का प्लस पांइट होती है। आमतौर पर ये लोग शांत और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। अगर इन पर हद से ज्यादा बंदिशें लगाई जाए तो इसका विरोध करने में इन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। इनके इमोशंस काफी स्ट्रांग रूप में बाहर आते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों को खुश रखते हैं। ये लोग अधिक खर्चीले होते है।

आगे पढ़ें फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव

इनके लकी नंबर,कलर कुछ इस तरह है।

लकी नंबर : 4, 7, 9

लकी कलर : व्हाइट, बेबी पिंक, मेहरून

लकी डे : सेटरडे, थर्सडे

लकी स्टोन : एमरल्ड, एमेथिस्ट

सुझाव : पौधे और सूर्य को जल चढ़ाएँ।

suman

suman

Next Story