×

नवंबर में जन्मे लोगों की मिस्टीरियस लाइफ की ओर सब होते हैं अट्रैक्ट

Newstrack
Published on: 13 May 2016 7:25 AM GMT
नवंबर में जन्मे लोगों की मिस्टीरियस लाइफ की ओर सब होते हैं अट्रैक्ट
X

लखनऊ: नवंबर में जन्मे लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ये अगर किसी काम को शुरू करते हैं तो उसे खत्म करने के बाद ही इनको चैन मिलता है। कई ये बार खतरनाक भी साबित होते हैं। इनकी सेक्स अपील ही इनका हथियार होती है। साथ ही साथ इनका रहस्यमय व्यक्तित्व लोगों को इनकी तरफ खीचंता है। ये बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं और इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। ये नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं। भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं। छोटी-छोटी बातों का इन्हें बुरा लग सकता है पर ये खुशमिजाज होते हैं। विश्वसनीयता ही इनकी पहचान है।

fd

ये भी पढ़ें...मिस्टीरियस और मूडी होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, जानें इनकी और खासियत

दयालु-परोपकारी

इस महीने जन्मे लोग दुनिया में सबकी भलाई करने के लिए आए हैं। ये अत्यंत दयालु और परोपकारी होते हैं। सहनशक्ति के हिसाब से भी ये कमाल के बंदे हैं। जब तक इनका स्वाभिमान हर्ट ना हो जाए तब तक हर छोटी-बड़ी बात को सिर से गुजर जाने देते हैं।

childish

मासूमियत के सब कायल

ये लोग सबके साथ सामंजस्य बनाने का काम बखूबी निभाते हैं। अक्सर दोस्तों के बीच पैचअप करवाने की जिम्मेदारी भी निभाते है। यूं तो ये बड़े ही शांत और सौम्य रूप दिखते हैं। लेकिन जिसने भी इनका गुस्सा देखा होगा वहीं जानता है कि इनके भीतर कितना तूफान भरा है। इसकी वजह से ये कम उम्र में ही ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

इतना होने के बाद भी इस महीने जन्मे लोगों के लिए उनके दोस्त कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, क्योंकि वे इनके भोलेपन के कायल होते हैं।

november

ये भी पढ़ें...अक्टूबर में जन्मे लोग प्यार में नादान, पॉलिटिक्स में होते हैं माहिर

प्यार की मूर्ति

इस महीने के लोग के प्यार का सागर होते है। ‍जिसे प्यार करेंगे वो अगर ना मिल पाए तो भी उसे भूल नहीं पाएंगे और जो प्यार मिल जाए तो उसकी खुशी के लिए खुद को मिटाकर भी तृप्त नहीं होते। क्योंकि ये अत्याधिक दयालु जो होते हैं। इस महीने जन्मे कुछ लोग जिनकी राशि वृश्चिक या मेष है वो कंजूस होते है। नहीं तो साधारणतया नवंबर के लोग दिल के इतने उदार होते हैं और सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए खुद की जेब खाली करके भी खुश रहते हैं।

confuesd

कन्फ्यूज्ड- क्रिएटिव भी

पैसा इनके पास जितना भी आए, सेविंग के तरीके खोज ही लेते हैं। पूरी तरह से खाली ये कभी नहीं होते। इनके किसी ना किसी पर्स या पेंट की जेब से पैसे निकल ही आएंगे। थोड़ी व्यग्रता पर कंट्रोल कर लें तो इनके जैसा करीने से रहने वाला मिलना मुश्किल है। इनका हर काम सुव्यवस्थित और साफ-सुथरा होता है। इनके बचपन से लेकर अब तक के छोटे से छोटे डॉक्यूमेंट भी किसी फाइल में सुरक्षित रखे मिल जाएंगे। ये थोड़ा सनकी होते हैं। कुछ -कुछ कन्फ्यूज्ड और कुछ-कुछ क्रिएटिव होते है।।

kindness

करियर

अतीत से इन्हें गहरा लगाव होता है। अपनी हर पहली बात या पहली चीज अपनी स्मृति में संजोकर रखते है। अक्सर इस माह में जन्मे लोग संवेदनशील लेखक, पुलिस, पत्रकार, कलाकार, सर्जन या गुप्तचर विभाग में होते हैं। मन इनका बच्चों की तरह होता है इसीलिए बच्चों से इन्हें बेहद प्यार होता है।

ntitution

इंटि्यूशन पॉवर भी बढ़िया

इनका इंटि्यूशन पॉवर तो माशाअल्लाह बहुत बढ़िया होता है। किसी बात का पूर्वाभास होना या सूरत देखकर आदमी की फितरत पहचानना इनके लिए बहुत आसान होता है। आकर्षक चेहरे और मासूमियत के कारण नौकरी हो या घर, प्यार हो या दोस्ती हर जगह लोग इन्हें चाहकर भी पसंद करते हैं। इनमें खामी ये है कि खुद की बड़ाई करने में इनको मजा आता है।

Untitled-1

ये भी पढ़ें...सितंबर में जन्मे लोग प्यार में अनलकी, सेक्स के लिए रहते हैं CRAZY

कम्यूनिकेशन में कमजोर

इस महीने जन्मी लड़कियां भावुक दिखतीं है पर होती प्रेक्टिकल हैं। चोट खाने पर खुद को समय पर संभाल लेती है। यही वजह है कि अपने दुख के लिए कभी दूसरों का कंधा इस्तेमाल नहीं करती। बेमिसाल सहनशक्ति के कारण जीवन की हर जंग को जीत लेती है। अभिव्यक्ति थोड़ी सी कमजोर होती है इसलिए उम्मीद करती है कि इनके आसपास के लोग इनकी बात स्वयं समझ लें। लोग जब इन्हें समझ नहीं पाते हैं तो ये झल्ला पड़ती हैं। नवंबर वालों के लिए एक सलाह है कि वे अपनी कम्युनिकेशन स्किल सुधारें, क्योंकि इसकी वजह से अक्सर लोग इनको गलत समझ लेते हैं। अपने सौम्य स्वरूप, सच्चाई और ईमानदारी इनकी ताकत है।

aishwarya

लकी नंबर : 3, 1, 7

लकी कलर : ‍पिंक, सफेद और चॉकलेटी

लकी डे : गुरुवार और मंगलवार

लकी स्टोन : पर्ल और मून स्टोन

सुझाव : तेल में अपना चेहरा देखकर मंदिर में दान करें रूकावटें दूर होंगी।

ये भी पढ़ें...अगर आपकी गर्लफ्रेंड का अगस्त में पड़ता है बर्थडे तो रहना जरा बचके

Newstrack

Newstrack

Next Story