×

अक्टूबर में जन्मे लोग प्यार में नादान, पॉलिटिक्स में होते हैं माहिर

Newstrack
Published on: 12 May 2016 11:11 AM GMT
अक्टूबर में जन्मे लोग प्यार में नादान, पॉलिटिक्स में होते हैं माहिर
X

लखनऊ: अक्टूबर में जन्मे लोग पैसे वाले होते है। इन्हें बातचीत करना बहुत पसंद होता है। या यूं कहें कि ये लोग बातूनी होते है। जो लोग इन्हें पसंद करते हैं, ये उनके साथ बहुत ईमानदार होते हैं। इनका मन खूबसूरत होता है, साथ ही साथ ये आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इन्हें अक्सर गुस्सा आ जाता है। ये बहुत बहादुर होते है और दोस्त के रुप में भी बेमिसाल होते हैं।

YT

भावनात्मक तौर पर जल्दी आहत हो जाते हैं। इससे जल्द ही बाहर आ जाते हैं। इनकी सोच बहुत व्यापक होती है। ये अपनी भावनाओं को छुपाने में यकीन नहीं रखते और जो सामने होते हैं वही अंदर भी होते हैं। इनके विषय में किसी भी प्रकार की राय कायम करना आसान नहीं होता। ये लोग खूबसूरत होते हैं और ऑपोजिट सेक्स में अच्छी खासी पब्लिसिटी हासिल करते हैं।

ये भी पढ़ें...क्या फरवरी में पड़ता है आपका बर्थडे ? जानिए कैसे हैं आप दूसरों से खास

इनके व्यक्तित्व से लोग ईर्ष्या करते है

इस महीने जन्मे लोग बहुत शांत किस्म के होते हैं। दिखने में इतने स्मार्ट होते हैं कि लोगों को इनसे ईर्ष्या हो सकती है। शुरुआती अवस्था में इनका आकर्षण कुछ कम हो सकता है। मगर जैस-जैसे उम्र बढ़ती है सौंदर्य में इजाफा आता है। विश्वास कीजिए कि ये सुधार इतना आता है कि इनके चाहने वालों की कतार बढ़ने लगती है।

TR

राजसी प्रवृति के मालिक

अक्टूबर में जन्में लोग आसपास एक रहस्यमयी घेरा बनाकर रखते है। जिसके दायरों को तोड़ना हर किसी के बस में नहीं है। हर किसी से इनकी दोस्ती हो भी नहीं सकती। राजसी व्यक्तित्व के मालिक होते है। हर चीज को नफासत से करना इनकी खूबी में शामिल है। इनको अस्त-व्यस्त रहना बिल्कुल पसंद नहीं है ।

ये भी पढ़ें...सितंबर में जन्मे लोग प्यार में अनलकी, सेक्स के लिए रहते हैं CRAZY

नाप-तौल कर बोलना इनकी खूबी

खूबसूरत रहने और खूबसूरत दिखने में अंतर है। ये खूबसूरत ‍रहने वालों में से है भले ही इनके नैन-नक्श साधारण हो, मगर कुछ ऐसी प्रबल आकर्षण शक्ति इनमें होती है कि खुद को अनूठे अंदाज में पेश कर सबका दिल जीत लेते हैं। मुसीबतों से उबरने की ताकत भी लाजवाब होती है। घोर निराशा के दौर से भी ये बार-बार निकल आते हैं। किसी भी मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचते हैं। अपनी बात को समयानुसार नाप-तौल कर कहना इनका पहचान है। शब्दों को बर्बाद नहीं करते पर शब्दों को सही वक्त पर सही ढंग से रखने में इनका जवाब नहीं।

TTRTR

आरोप-प्रत्यारोप से दूर

इस महीने जन्मे लोग रिश्तों की पॉलिटिक्स में माहिर होते हैं। इनमें किसी बात को गहराई से समझ लेने की विशेष योग्यता होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो आपकी शार्पनेस भी लोगों के लिए जलन का सबब होती है। प्यार के मामले में इनका कोई सानी नहीं। अक्सर इनका प्यार सफल नहीं होता, लेकिन इनके टूटे दिल की आवाज घर के लोग भी नहीं सुन पाते हैं। प्यार में रोना-चीखना इनको पसंद नहीं। अगर इनका ब्रेकअप होता है तो बहुत शालीनता से और खामोशी स्वीकार कर लेते हैं बजाय आरोप-प्रत्यारोप लगाने के। ये कभी किसी का बुरा नहीं सोच सकते हैं।

ये भी पढ़ें...अगर आपकी गर्लफ्रेंड का अगस्त में पड़ता है बर्थडे तो रहना जरा बचके

करियर

इस महीने जन्मे लोग टेक्नोलॉजी, राजनीति, कला, अभिनय, बिजनेस या मेडिकल जैसे क्षेत्र में करियर बनाते है।ये बात भी मानना होगी कि ये अपने क्षेत्र में शिखर तक पहुंच कर ही दम लेते हैं। निरंतर श्रेष्ठता के सपने देखते हैं और उसे पूरा भी करते हैं।

TRU

थोड़े डिप्लोमैटिक भी

अक्टूबर में जन्मी लड़कियां भी सौंदर्य की मल्लिका होती हैं। इनकी आंखें इतनी गहरी और खूबसूरत होती है कि कोई भी इनमें डूबकर सब कुछ भूल जाए तो अचरज की बात नहीं। मन की थोड़ी-सी डिप्लोमैटिक होती हैं, लेकिन दूसरों का नुकसान नहीं करती। प्यार के मामले में जितनी गहरी होती है उतनी ही नादान भी।

ये भी पढ़ें...मिस्टीरियस और मूडी होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, जानें इनकी और खासियत

गहरी इन मायनों में कि जिसे चाहती है दिलोजान से चाहती है। सामने वाले की कमियों को नजरअंदाज करके चाहती हैं, लेकिन अगर ब्रेकअप हो जाए तो जल्दी-जल्दी किसी से भी जुड़ने की नादानी कर बैठती है और जीवन भर का गम पाल लेती है। इनमें आत्मविश्वास गजब का होता है, लेकिन मन से किसी ना किसी पर निर्भर बने रहना चाहती है।

लकी नंबर : 2, 6, 7, 8

लकी कलर : चटक मेहरून, पिकॉक ग्रीन, रॉयल ब्लैक

लकी डे : ट्यूसडे, थर्सडे, फ्राइडे

लकी स्टोन : डायमंड

ये भी पढ़ें... हंसमुख, चंचल या फिर जुनूनी, जानें कैसे होते हैं जून में जन्मे लोग

नोट: नवंबर में जन्मे लोग रहस्यमयी प्रवृति के होते है क्या ? कल पढ़ें

Newstrack

Newstrack

Next Story