×

इस नवरात्रि ! चमत्कारिक नवदुर्गा प्रश्नावली यंत्र से जाने अपने सवालों के जवाब

Rishi
Published on: 28 March 2017 12:13 PM GMT
इस नवरात्रि ! चमत्कारिक नवदुर्गा प्रश्नावली यंत्र से जाने अपने सवालों के जवाब
X

कांगड़ा : नवरात्रि का पर्व आज (मंगलवार) से आरंभ हो चुका है। इन नौ दिनों में हर एक भक्त अपने-अपने तरीके से माँ की आराधना करता है उन्हें प्रसन्न करने का हर संभव प्रयास करता है। इस शुभ अवसर पर हम आपके लिए लाएं हैं नवदुर्गा प्रश्नावली चक्र। इस चक्र के माध्यम से आप अपने जीवन की सभी परेशानियों व उनसे जुड़े सवालों का हल पा सकते हैं।

ये भी देखें : यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी को दिल का दौरा पड़ने पर राम मनोहर लोहिया में कराया गया भर्ती

नवदुर्गा प्रश्नावली चमत्कारिक चक्र के उपयोग की विधि-

पहले पांच बार ऊँ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जप करने के बाद 1 बार इस मंत्र का जप करें-

या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

इस मंत्र का जाप करने के बाद भक्त आंखें बंद करके अपना सवाल पूछें और माता दुर्गा का स्मरण करते हुए प्रश्नावली चक्र पर कर्सर घुमाते हुए रोक दें। जिस कोष्ठक (खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के अनुसार नीचे लिखे फलादेश को ही अपने अपने प्रश्न का उत्तर समझें।

1- धन का लाभ होगा एवं मान-सम्मान भी मिलेगा।

2- धन हानि अथवा अन्य प्रकार का अनिष्ट होने की आशंका है।

3- किसी अभिन्न मित्र से मिलन होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

4- कोई व्याधि अथवा रोग होने की आशंका है, अत: कार्य अभी टाल देना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।

5- धैर्य रखिए जो भी कार्य आपने सोचा है, उसमें आपको सफलता मिलेगी|

6- कुछ दिन के लिए कार्य को स्थगित कर दें| किसी से कलह अथवा कहासुनी हो सकती है|

7- आपका अच्छा समय शुरु हो गया है। अतिशीघ्र ही सुंदर एवं स्वस्थ पुत्र होने के योग हैं। इसके अतिरिक्त आपकी अन्य मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी।

8- विचार पूरी तरह त्याग दें| इस कार्य में मृत्यु भी होने की आशंका है।

9- देश समाज अथवा सरकार की दृष्टि में सम्मान बढ़ेगा। आपका सोचा हुआ कार्य अच्छा है।

10- अपना कार्य आरंभ करें, अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा|

11- जिस कार्य के बारे में सोच रहे हैं, उसमें हानि होने की सम्भावना है|

12- मनोकामना पूर्ण होगी और पुत्र से भी आपको विशेष लाभ मिलेगा।

13- कार्य में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए शनिदेव की उपासना करें|

14- चिंता न करें, अच्छा समय शुरु हो गया है, सुख-संपत्ति प्राप्त होगी।

15- आर्थिक तंगी के कारण ही आपके घर में सुख-शांति नहीं है। धैर्य एवं संयम रखें, एक माह बाद स्थितियां बदलने लगेंगी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story