×

नवग्रहों को रखेंगे शांत तो नहीं बिगड़ेंगे आपके कोई काम

suman
Published on: 2 Oct 2017 12:10 PM GMT
नवग्रहों को रखेंगे शांत तो नहीं बिगड़ेंगे आपके कोई काम
X

जयपुर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों का जीवन पर बहुत हद तक प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रह-नक्षत्र अगर खराब है तो किस्मत भी बिगड़ने लगता है। इसके अलावे यह भी मान लेते हैं कि अब हालत सुधरने वाली नहीं है। ग्रहों और नक्षत्रों को खुश होने और नाराज रहने में हमारी आदत ही मुख्य भूमिका निभाता है। जब हम इन ग्रह-नक्षत्र को खुश करने की कोशिश करते हैं तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान वैसे ही हो जाता है।

यह भी पढ़ें...5 अक्टूबर की रात होगी अमृत वर्षा, इन उपायों से आप भी उठाएं उसका लाभ

*पूजा घर का मंदिर यानि जहां पूजा करते हैं वह जगह गंदा नहीं होना चाहिए। पूजा घर गंदा होने पर बृहस्पति ग्रह क्रोध में आ जाते हैं। हमेशा यह याद रहना चाहिए कि घर का मंदिर साफ-सुथरा रहे।

*झूठे बर्तन खाना खाने के बाद झूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं तो चंद्रमा और शनि नाराज होते हैं। ऐसा होने से सफलता में कमी आने लगती है।

यह भी पढ़ें...3 अक्टूबर: सिंह राशि वाले ना जाएं यात्रा पर, हो सकती है घटना, पढ़ें मंगलवार राशिफल

* जब भी घर कोई मेहमान आए तो उसे ठंडा और साफ पानी जरूर पिलाएं। ऐसा करने से राहु ग्रह ठीक रहता है और घर में किसी भी प्रकार का अशुभ नहीं होता है।

* किचेन और बाथरूम को गंदा रखने से मंगल ग्रह का निगेटिव असर आपके ऊपर पड़ता है। इसलिए रात में सोने से पहले हमेशा किचेन को साफ रखें।

*रोज सुबह-सुबह अपने घर में लगे पौधों को पानी देते हैं तो इससे बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा ग्रह मजबूत होते हैं और बेहद शुभ फल देते हैं।

*कुछ लोग घर में प्रवेश करते ही अपने जूते-चप्पल, जुराबों और कपड़ों को जैसे-तैसे फेंक देते हैं। यह बेहद नुकसान देने वाला माना गया है। जो लोग ऐसा करते हैं उनके जीवन में शत्रुओं के संख्या बढ़ने लगती है। इसलिए अपने जूते-चप्पल निर्धारित जगह पर ही रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें...मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हुई पत्थरबाजी, लगाई वाहनों में आग

*लोग अपने कमरे का बिछावन अव्यवस्थित रखते हैं। बिस्तर का अव्यवस्थित होना घर में राहु और दोष बढ़ाता है। साथ ही ऐसी स्थिति में राहु और शनि ग्रह परेशान करते हैं। इसलिए बिस्तर को व्यवस्थित रखना चाहिए।

suman

suman

Next Story