×

जानिए नवरात्रि में किस दिन लगाएंगे कौन सा भोग तो मिलेगा आपको सुंदर यौवन

suman
Published on: 29 March 2017 9:56 AM GMT
जानिए नवरात्रि में किस दिन लगाएंगे कौन सा भोग तो मिलेगा आपको सुंदर यौवन
X

लखनऊ: नवरात्रि पर दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। देवी का हर रुप शक्ति का है, जिसका अपना एक अलग महत्व होता है, इसलिए इनका पूजन हम बड़ी ही श्रृद्धा, भक्ति भाव के साथ करते हैं। यदि मां दुर्गा की पूजा को पूरे विधि-विधान के अनुसार किया जाए तो मां की कृपा उस भक्त पर हमेशा बनी रहती है। बता रहें हैं कि इन 9 दिनों तक उनकी पसंदीदा वस्तु अर्पण करने से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। जानिए क्या स्पेशल है मां का भोग...

आगे..

मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन में माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां देवी को सफेद एवं लाल रंग की चीजें काफी पसंद होती है, इसलिए इन्हें सफेद या लाल रंग के फूल, लाल सिंदूर लगाया जाता है। इसके बाद मां शैलपुत्री को गाय के दूध से बने पकवान चढ़ाए जाते है। ऐसा करने से मां भक्त के घर की दरिद्रता को दूर करके उसके घर के सभी सदस्यों को रोगयुक्त कर देती है।

ब्रह्मचारिणी

माता का दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी का है, नवरात्रि के दूसरे दिन भी शक्ति की पूजा की जाती है। बड़ी ही सौम्य सरल स्वाभाव वाली मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है। इस दिन इन्हें ये फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग अर्पित करना चाहिए। इन चीजों को चढ़ाने से लंबी उम्र और सौभाग्य प्राप्त होता है।

आगे..

चंद्रघंटा

मां दुर्गा का तीसरा रूप मां चंद्रघंटा का है। तीसरे दिन देवी के इसी रूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां देवी के भोग में दूध या इससे बनी चीजों को अर्पित किया जाता है। जिससे मां जल्द ही प्रसन्न होती है और सभी दुखों का नाश कर देती है।

कुष्मांडा

मां दुर्गा के कूष्मांडा रूप की पूजा चौथें दिन की जाती है। इस दिन मां देवी को मालपुए का भोग लगाया जाता है। जिससे बुद्धि का विकास होता है।

आगे..

स्कंदमाता

नवरात्रि के पाचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए केले का भोग लगाना चाहिए या फिर इसे प्रसाद के रूप में दान किया जाना चाहिए।

कात्यायनी

नवरात्रिके छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए मधु यानि शहद का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से मां भक्तों को सुंदर यौवन प्रदान करने में मदद करती है। साथ ही ऐसा करने से भक्त अपार खूबसूरती का मालिक बनता है।

आगे..

कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए गुड़ चढ़ाया जाता है या फिर ब्राह्मण को दान किया जाता है। ऐसा करने से साधक शोकमुक्त होता है।

महागौरी

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए नारियल का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा इस दिन नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करने से हर प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती है।

आगे..

सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन चैत्र में काटी जाने वाली पहली फसल को मां जगदम्बा को भोग लगाया जाता है। जिससे घर में पूरे साल अपार सपंदा बनी रहती है।

suman

suman

Next Story