×

माता रानी को पसंद है ये रंग, दिन के अनुसार पूजा में करें चयन

suman
Published on: 12 Oct 2018 4:53 AM GMT
माता रानी को पसंद है ये रंग, दिन के अनुसार पूजा में करें चयन
X

जयपुर: नवरात्रि के त्योहार को मातारानी के विभिन्न रूपों के पूजन के लिए जाना जाता हैं। पहले दिन से ही इस त्योहार की रौनक सभी ओर देखने को मिल जाती हैं। इसी के साथ लोग विभिन्न रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आते हैं जो अपनी ख़ूबसूरती की वजह से मन को मोहते हैं। क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के परिधानों का आध्यात्मिक रूप से भी बड़ा महत्व होता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि के किस दिन कौनसे रंग के वस्त्र आपको मातारानी का आशीष दिलाएँगे

* प्रथम दिन, बुधवार को लाल और हरा रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* दूसरा दिन, गुरुवार को पीला और सुनहरा रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* तीसरा दिन, शुक्रवार को सफेद और गुलाबी रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* चौथा दिन, शनिवार को आसमानी और जामुनी रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* पांचवां दिन, रविवार को नारंगी और मेजेंटा रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* छठा दिन, सोमवार को नीला और क्रीम रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* सातवां दिन, मंगलवार को लाल और सफेद रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* आठवां दिन, बुधवार को हल्का हरा और पीला रंग पहनना शुभ रहता हैं।

* नौंवां दिन, गुरुवार को पीला और लाल रंग पहनना शुभ रहता हैं।

suman

suman

Next Story