×

एक पान का पत्ता दिलाएगा आपको सम्मान, बढ़ाएगा पति की नजरों में प्यार

suman
Published on: 13 Nov 2017 6:27 AM GMT
एक पान का पत्ता दिलाएगा आपको सम्मान, बढ़ाएगा पति की नजरों में प्यार
X

जयपुर: यदि पति से आपकी रोज लड़ाई होती है और एक सेकेंड भी पति-पत्नी में नहीं बनती है तो ज्योतिषशास्त्र में एक उपाय आजमा सकते हैं। अगर इस उपाय को सही विधि विधान के साथ किया जाता है तो इसमें सफलता भी मिलती है।यह प्रयोग शुक्ल पक्ष में करना चाहिए।

यह भी पढ़ें...इस एकादशी को करने से मनुष्य को होती है मोक्ष की प्राप्ति, जानिए इसकी पूजा विधि

ऐसे करें उपाय: एक पान का पत्ता लें। उस पर चंदन और केसर का पाउडर मिलाकर रखें। फिर माता दुर्गा जी की फोटो के सामने बैठ कर दुर्गा स्तुति में से चंडी स्त्रोत का पाठ 43 दिन तक करें। पाठ करने के बाद चंदन और केसर जो पान के पत्ते पर रखा था, का तिलक अपने माथे पर लगायें और फिर तिलक लगा कर पति के सामने जाएं। यदि पति घर पर ना हों तो उनकी फोटो के सामने जाए। पान का पता रोज़ नया लें और बिल्‍कुल साफ हो। रोज़ प्रयोग किए गए पान के पत्ते को अलग किसी स्थान पर रखें। 43 दिन बाद सभी पान के पत्तों को जल प्रवाह कर दें। समस्या का शीघ्र समाधान होगा।

suman

suman

Next Story