×

हाथ के इस पर्वत पर होता है ऐसा निशान,इस कारण रहते हैं कुछ लोग जीवनभर बीमार

suman
Published on: 14 July 2018 6:58 AM GMT
हाथ के इस पर्वत पर होता है ऐसा निशान,इस कारण रहते हैं कुछ लोग जीवनभर बीमार
X

जयपुर:हथेली में केतु पर्वत का भी विशेष महत्‍व है। मणिबंद शुक्र और चंद्र के बीच होता है। जातक के जीवन में इनका प्रभाव सुख-सुविधा, बैंक बैलेंस और भौतिक उन्‍नति से होता है। इस ग्रह की दृष्टि जातक के जीवन पर पांच साल से 20 साल तक होती है। अगर जातक के हाथ में केतु पर्वत विकसित है और जातक की भाग्य रेखा साफ़ है तो जातक अपने जीवन में सभी सुख भोगता है। ऐसे जातक गरीब घर में भी जन्‍म लेकर अपने जीवन में अच्छी प्रगति करते देखे गए हैं।

आषाढ़ अमावस्या पर करें ये उपाय, नहीं तो करना पड़ेगा सालभर इंतजार

इसी कारण हाथ में केतु को बेहद महत्‍वपूर्ण माना गया है। जिनके हाथ में केतु अच्‍छी अवस्‍था में विकसित होता है वे जीवन में तरक्‍की करते हैं। अगर हाथ में केतु पर्वत कमजोर हो और भाग्य रेखा भी कुछ खास न हो तो जातक अपने जीवन में ज्यादा तरक्की नहीं कर पाता और अपने यौवनकाल तक का समय गरीबी में बीतता है। अगर जातक के केतु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न होता है तो वे जातक बचपन में बीमार रहते है या उनकी पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाती। इससे वे पिछड़ जाते हैं।

suman

suman

Next Story