×

जानें कैसा होता है ये संयोग, हाथ में बनता है चांद तो मिलता है किसका साथ?

suman
Published on: 23 Aug 2016 7:32 AM GMT
जानें कैसा होता है ये संयोग, हाथ में बनता है चांद तो मिलता है किसका साथ?
X

लखनऊ: हाथों की लकीरों में जीवन के कई राज छुपे होते हैं। ये लकीरें इंसान के भूत, भविष्‍य और वर्तमान को दर्शाती हैं। वैसे तो हम जीवन रेखा, ह्रदय रेखा और भाग्य रेखा के बारे में बहुत कुछ देखा जाना और सुना होगा। पर क्या प जानते हैं कि हथेलियों में बनने वाले आधे चंद्रमा के बारे में। इसमें भी छिपा है भविष्य का राज।

दोनों हाथ की हृदय रेखा को मिलाने सो जो आकार बनता है वो अर्द्धचंद के आकार का होता है तो वो मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। कुछ लोगों के हाथों में इन रेखाओं को मिलाने से चांद बनता है तो कुछ के हाथ में कुछ नहीं बनता है। चलिए जानते है कि क्या होता है इन रेखाओं से...

सीधी रेखा वाले शांत और दयालु

दोनों हाथों को जोड़ने पर सीधी रेखा बनती है तो आप बहुत शांत और दयालु इंसान हैं। आपको हर काम आराम से करना अच्‍छा लगता है। वैसे कहा जाता है कि ऐसे लोग बहुत कम ही होते हैं जिनके हाथों में सीधी रेखा बनती है। अगर आपके हाथों में ऐसी रेखा है तो आप बहुत अच्‍छे इंसान हैं।

HATH

टेढ़ी-मेढ़ी रेखा वाले के उम्रदराज का साथ भाता है

जिन लोगों की हाथों को जोड़ने पर रेखाएं टेढ़ी-मेढ़ी नजर आती है तो ऐसे लोगों को अपने बहुत ज्यादा उम्र के लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है। इन्हें मैच्योर लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है। लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं इन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है।

ऐसे लोग बचपन की मोहब्बत रखते हैं जवां

वैसे तो ज्यादातर लोगों के हाथों में आधा चंद्रमा बना हुआ दिखाई देता है। ऐसे लोग बहुत अट्रैक्‍टिव स्‍वभाव के होते हैं और लाइफ पार्टनर के रुप में अपने बचपन के दोस्‍त या फिर किसी ऐसे व्‍यक्‍ति के साथ सेटल होते है जो विदेश में रहता हो। इन लोगों को प्यार की बहुत जरुरत होती है। लेकिन वे कभी भी ऐसा शो नहीं करते, कि उनको प्‍यार चाहिए। ये दिमाग के तेज होते हैं। कोई भी मुश्‍किल इनके लिए बड़ी नहीं होती है। यही नहीं ऐसे लोग किसी भी काम का नेतृत्‍व करने में नहीं डरते हैं।

suman

suman

Next Story