×

ये क्या हुआ! सीरियल जोधा अकबर की लीड एक्ट्रेस को, तस्वीरें दे रही हैं जवाब

suman
Published on: 12 Nov 2017 9:21 AM GMT
ये क्या हुआ! सीरियल जोधा अकबर की लीड एक्ट्रेस को, तस्वीरें दे रही हैं जवाब
X

मुंबई: टीवी सीरियल जोधा अकबर को सभी ने काफी पसंद किया हैं। इसमें परिधि शर्मा ने जोधा का किरदार निभाया। उनकी ख़ूबसूरती और एक्टिंग की भी बहुत तारीफ हुई थी और लगभग 2 साल चले इस सीरियल ने लोगों को अपने आप से जोड़े रखा और खूब पसंद किये गए कार्यक्रमों में से एक बना। हाल ही में परिधि शर्मा रियल लाइफ में मां बनी हैं और अपने परिवार के साथ और अपने नन्हे मुन्ने प्यारे बेटे की परवरिश में व्यस्त हो गयी हैं। फिलहाल परिधि का टीवी पर वापसी का कोई इरादा नहीं है।

यह भी पढ़ें...विद्या बालन के आरोप पर आर्मी जवान ने दिया अपशब्द में जवाब, देखिए वायरल वीडियो

अपने बेटे के जनम के बाद परिधि अपने परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकने गयी थी । जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी और उनको देखकर लग रहा था की वो बहुत खुश हैं और वापस टीवी पर आने का अभी कोई इरादा नहीं है।बेहद ही प्राइवेट तरीके से और सिर्फ नज़दीकी दोस्तों एवं सम्बन्धियों के बीच परिधि शर्मा ने अपने कॉलेज फ्रेंड तन्मय सक्सेना से 2011 में शादी की थी। तन्मय एक अच्छे बिज़नेस मैन हैं और दोनों अब अपने बेटे के साथ बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें...‘राजी’ का फर्स्ट लुक जारी, आलिया के मासूमियत को देखने के लिए 11 मई का करें इंतजार

परिधि शर्मा को जोधा अकबर सीरियल से बहुत तारीफ मिली , लेकिन उन्होंने इससे पहले और भी सीरियल में काम किया है जिसमें सीरियल तेरे मेरे सपने में मीरा के किरदार में थी और वही शो रुक जाना नहीं में महक के किरदार में खूब पसंद की गयी थी।

suman

suman

Next Story