×

हर तरकीब हो गई है फेल, पैसे की कमी से हैं परेशान तो रखिए इन चीजों के जेब में

suman
Published on: 30 Nov 2016 8:32 AM GMT
हर तरकीब हो गई है फेल, पैसे की कमी से हैं परेशान तो रखिए इन चीजों के जेब में
X

लखनऊ: जीवन में अध्यात्म का बहुत महत्व होता है। खासकर ज्योतिष का। साधारणतया लोग ज्योतिष और उसकी बातों पर आंख मूंद कर विश्वास करते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बता रहें हैं जिनको करने से आर्थिक लाभ और जीवन खुशहाल होता है। जानिए कि किन चीजों को जेब में रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती है बल्कि हर काम में लाभ मिलता है। बताई गई इन चीजों में से यदि एक भी चीज अपने पास में या अपनी जेब में रखते हैं तो इससे लोगों की जेब हमेशा पैसों से भरी ही रहती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिन चीजों को बताया जा रहा हैं वो चीजे बहुत आसानी से आपको मिल जाती है। आइए जानते इन चीजों के बारे में।

*कमल गट्टा, कमल का बीज होता है, जो कि बाजार में आसानी से मिल जाता है। यदि आप कमल गट्टे के एक दाने को अपनी जेब में रखते हैं तो इससे भी आपको कभी धन की कमी नहीं होती है।

*यदि अपनी जेब में एक छोटा श्री यंत्र रखेंगे तो आपको पैसे से जुड़े हर मामले में लाभ होने लगता है और आपके विचार भी सकारात्मक होने लगते हैं।

*यदि आप 7 पीली कौड़िया अपनी जेब में रख लेते हैं तो आपको कभी पैसों की कमी नहीं होगी है और आपकी जेब भी पैसों से भरा रहेगा।

*यदि अंडाकार सफेद पत्थर को अपने पास में रखते हैं तो इससे धन और समृद्धि के रास्ते खुल जाते है। इसके अलावा मानसिक शांति भी बनी रहती है।

suman

suman

Next Story