×

PHOTOS: छात्राओं ने बांधी जवानों के हाथ में राखी, सेल्फी लेकर मनाई ख़ुशी

By
Published on: 5 Aug 2017 11:19 AM GMT
PHOTOS: छात्राओं ने बांधी जवानों के हाथ में राखी, सेल्फी लेकर मनाई ख़ुशी
X

लखनऊ/कानपुर: नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर में स्कूली छात्राओं ने एसएसबी के 80 जवानों की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन मनाया। इस मौके पर कमांडिंग अफसर विमल गुप्ता ने कहा कि जवान रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जाते हैं, स्कूली छात्राओं ने कलाई पर राखी बांधकर जहां उनकी हिम्मत और हौंसले को बुलंद किया है, वहीं ये कार्यक्रम देश के जवानों को एक अच्छा संदेश देने वाला कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम के आयोजक और वीरता और बलिदान संस्था के अध्यक्ष सौमित्र त्रिपाठी ने बताया कि वह हर साल ऐसा आयोजन करवाते रहते हैं। इससे जवानों का हौंसला बुलंद होता है तो वहीं स्कूली छात्राओं को अपने सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुखद अनुभूति होती है। इस कार्यक्रम में आल इंडिया टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जेनरल एएम वर्मा, रिटायर्ड लेफ्टनेंट कर्नल शरद भट्ट, रिटायर्ड कैप्टेन एमएम बेग और एसएसबी के 80 जवानों ने शिरकत की।

तो वहीं कानपुर में भी छात्राओं ने आईटीबीपी जवानों को राखी बांध कर देश की सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं जवानो के चेहरे पर भी ख़ुशी से खिल उठे। इस मौके पर जवानों ने छात्राओं के साथ सेल्फी ली। आईटीबीपी की पूरी बटालियन राखी बंधवाने के लिए सरदार पटेल स्कूल पहुंची और लगभग 600 छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

आगे की स्लाइड में देखिए कानपुर में मनाए गए इस त्योहार की तस्वीरें

कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र स्थित जरौली फेस 2 में बने सरदार पटेल इंटर कॉलेज में जैस ही आईटीबीपी के जवान पहुंचे, उनका सैन्य धुन के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद सभी जवानों की आरती उतारी गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस मौके पर छात्राओं ने आईटीबीपी जवानों के हाथों में राखी बांधी और उनकी आरती उतार कर मुंह मीठा कराया। वहीं जवानों ने भी छात्राओं को उपहार स्वरुप कुछ न कुछ दिया। देश की रक्षा के लिए यह जवान अक्सर घर से बाहर रहते हैं। रक्षाबंधन को यह घर नहीं पहुच पाते हैं। जैसे ही इनकी कलाइयों पर राखी बंधी तो सभी के चहरे ख़ुशी खिल उठे। कई छात्राएं इस पल को देखकर भावुक हो उठीं।

जब छात्रा के आंखों में आंसू आ गए तो जवान से देखा नहीं गया और वह छात्रा के साथ सेल्फी लेकर उसे घर भेज दिया। यह देख छात्रा के चहरे पर ख़ुशी आ गई।

आईटीबीपी ऑफिसर राजनारायण सिंह के मुताबिक हम लोग अक्सर रक्षाबंधन के पर घर नहीं पहुंच पाते हैं। लेकिन इस त्यौहार पर मेरी छोटी बहनें राखी जरूर बांधती हैं। इनके प्यार की वजह से कभी हमें इस बात का अहसास नहीं हो पाता है कि हम घरों से बाहर हैं। यह सब इन्ही बच्चों का प्यार है, जिनकी वजह से हमें एक जज्बा मिलता है।

अंशी व स्वाति वर्मा ने बताया कि यह सभी हमारे अनमोल भाई हैं, जिनकी वजह से हम सभी सुरक्षित हैं। हम लोग आज बहुत ख़ुशी महसूस कर रहे हैं कि अनमोल भाइयों को राखी बांधी है।

आगे की स्लाइड में देखिए नवयुग कॉलेज में मनाए गए रक्षाबंधन की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए नवयुग कॉलेज में मनाए गए रक्षाबंधन की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए नवयुग कॉलेज में मनाए गए रक्षाबंधन की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए नवयुग कॉलेज में मनाए गए रक्षाबंधन की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए नवयुग कॉलेज में मनाए गए रक्षाबंधन की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए नवयुग कॉलेज में मनाए गए रक्षाबंधन की तस्वीरें

Next Story