EX BF के साथ कुछ इस अंदाज में मिली अनुष्का शर्मा, देखिए PHOTOS

suman
Published on: 23 Sep 2017 7:14 AM GMT
EX BF के साथ कुछ इस अंदाज में मिली अनुष्का शर्मा, देखिए PHOTOS
X

मुंबई: जी क्यू (GQ Awards) अवार्ड्स का आयोजन हुआ जिसमें आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीना फर्नांडिस और सयानी गुप्ता सहित कई स्टार्स पहुंचे, लेकिन इस अवॉर्ड शो में सबकी निगाहें रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा पर रहीं। दोनों जब अचानक रेड कार्पेट पर मिले तो थोड़े असहज दिखे, लेकिन अनुष्का ने जैसे ही रणवीर सिंह को देखा, आगे बढ़ीं और गले लगाया । इसके बाद रणवीर सिंह ने उन्हें कैमरे के लिए पोज देने के लिए आगे जाने को कहा। इन दोनों सितारों ने फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ काम किया था और इस वक्त इनके डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं। अनुष्का शर्मा को वूमेन ऑफ दि ईयर ( Woman Of The Year) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं रणवीर सिंह को 'इंटरटेनर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड दिया गया।अनुष्का शर्मा यहां ब्लैक गाउन में बहुत ही खूबसूरत नज़र आई।

suman

suman

Next Story