×

ज्योतिष:जून माह में है कई गोचर, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, चमकेगी किस्मत

suman
Published on: 1 Jun 2018 1:31 PM GMT
ज्योतिष:जून माह में है कई गोचर, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, चमकेगी किस्मत
X

जयपुर: जून माह का आरंभ शुक्रवार से हुआ है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के दिन होता है। मलमास के बीच शुरू होने के कारण यह माह विशेष महत्व का है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह में 3 गोचर हो रहे हैं।जिसका प्रभाव मेष राशि से लेकर मीन राशि तक पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार आर्थिक दृष्टि से यह माह लगभग सभी राशियों के लिए शुभ रहेगा। परंतु कुछ राशियों के लोगों के लिए इस मास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।मेष राशि के लिए यह माह उत्तम साबित हो सकता है।

यह पढ़ें....1जून: सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च ना करें, पढ़ें राशिफल

जून माह में मेष राशि के जातकों को करियर में उन्नति के प्रबल योग हैं। इस महीने आर्थिक के भी नए साधन बनेंगे। इसके अलावा पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छे वक्त बिताने के शुभ योग हैं। किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि के जातकों के लिए जून का महीना कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। फिर भी कुछ मामले में आप भाग्यशाली सहित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल सावधान रहना होगा। लापरवाही नुकसान पहुंचा सकता है। इस महीने आपको धन लाभ के प्रबल योग हैं। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए सभी कार्यों में गति आयेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए भी यह माह बेहद शुभ साबित होगा। साथ में अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि के लिए जून का महीना बेहद सुकून का एहसास दिलाने वाला साबित होगा। इस माह आपको कर्ज के पैसे वापस मिल सकते हैं। इसके अलावा आपको अचानक कोई बड़ा लाभ भी मिल सकता है। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इस कारण आपका मन सदा प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। साथ ही इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस महीने आप सोचे हुए सारे कार्य पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद और मन को प्रसन्न करने वाला साबित होगा। जमीन या मकान खरीदने का के भी अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए जून माह बेहद शुभ साबित होने वाला है। लम्बे समय से आ रही आर्थिक परेशानी खत्म होंगी। इसके अलावा कर्ज और पैसों की टंगी से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन अत्यधिक खुशहाल रहेगा। प्रेमी जोड़े के लिए भी यह माह शुभ साबित होने वाला है।

कन्या राशि के लिए जून माह कुल मिलकर औसत रहेगा। इस माह सही दिशा में किया गया प्रयास आपको शुभ परिणाम देगा। इसके अलाव आपको अपने कार्य में आ रही बाधाएं शांत होंगी। इस माह आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी।

तुला राशि के लिए जून का महीना बेहद भाग्यवर्धक साबित होने वाला है। इस माह आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी-व्यापार में भी उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी भी दिशा में किए मेहनत का पूरा साथ मिलेगा। इया दौरान आपका आत्मविश्वास बढेगा।

वृश्चिक आपके लिए यह माह कुलमिलाकर ठीकठाक साबित होगा। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति पह्के की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। लेकिन हाँ आपको अपने खर्च पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अन्यथा गंभीर नुकसान हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके लिए यह एक महीना उत्तम साबित हो सकता है।

धनु राशि के लिए यह महीना शुभ साबित होगा। नौकरी-पेशे वाल जातकों को प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। इस महीना पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होने वाला है।मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। जून का माह करियर और आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित होगा। लेकिन पैसों के खर्च पर लगाम लगाना होगा। अन्यथा आगे परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा।

मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। जून का माह करियर और आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित होगा। लेकिन पैसों के खर्च पर लगाम लगाना होगा। अन्यथा आगे परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा।

ज्योतिष: कर्ज मुक्ति के लिए रामबाण हैं यह सात उपाय

कुंभ कार्यक्षेत्र के लिए यह माह आपके लिए विशेष शुभ साब्त हो सकता है, नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं। आपके कार्यों की सराहना होगी और सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने से मन में प्रसन्नता के भाव होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन आपके लिए इस माह कुछ सावधानियों के साथ चलने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों को करने से बचें, साथ ही किसी की भी सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा कर उसपर अमल करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आर्थिक दृष्टि से भी समय सामान्य रहेगा, लाभ के कुछ अवसर भी मिल सकते हैं लेकिन पैसों के लेन-देन में पूरी तरह सावधानी भरा रवैया रखें

suman

suman

Next Story