×

रत्नों का जीवन पर पड़ता है प्रभाव,धनु व मीन राशि के लिए ये रत्न है उत्तम

suman
Published on: 31 Aug 2018 4:31 AM GMT
रत्नों का जीवन पर पड़ता है प्रभाव,धनु व मीन राशि के लिए ये रत्न है उत्तम
X

जयपुर:ज्योतिष विद्या में रत्नों का अहम स्थान है। माना जाता है कि तंत्र, मंत्र और रत्न सभी का अपना अलग कार्य होता है। इसमें रत्न ही एक ऐसा उपाय है, जिसे जातक आसानी से ग्रहण कर सकता है और इसके लिए कोई नियम आदि भी ज्यादा जटिल नहीं है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रत्न का प्रभाव किसी भी प्रकार से कम नहीं है लेकिन उसका उपयुक्त ग्रह, राशि और समय होना चाहिए। अन्यथा रत्न जितना फायदा पहुंचा सकता है, उससे कहीं ज्यादा नुकसान भी दे सकता है। ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए या फिर उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए ज्योतिष शास्त्र द्वारा विभिन्न प्रकार के रत्न प्रदान किए गए हैं। यह रत्न हमारे जीवन को सुधारने और यहां तक कि कई रोगों से लड़ने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। इनमें नीलम, पन्ना, मूंगा, रूबी, पुखराज आदि कई प्रसिद्ध रत्न हैं। इन रत्नों को लगभग सभी लोग भलीभांति पहचानते हैं और इनके बारे में जानते हैं। ये रत्न असरदार तो होते ही हैं, काफी महंगे भी होते हैं।

इनके अलावा भी कई कई ऐसे रत्न हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते। ऐसे रत्नों को उपरत्न भी कहा जाता है और ये मुख्य रत्नों के मुकाबले काफी सस्ते भी होते हैं लेकिन इनका असर भी मुख्य रत्नों जितना तेज ही होता है। ऐसे रत्नों में ही एक रत्न है फिरोजा, यह रोगों को काटने वाले रत्न के नाम से भी प्रचलित है। इसके अलावा यह रत्न प्रेम संबंधों को सुधारने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। फिरोजा रत्न मुख्यत: फिरोजी, गहरा नीला, आसमानी और हरे रंग का सा होता है।

कौन पहन सकता है

ज्योतिष के अनुसार धनु और मीन राशि वालों के लिए फिरोजा सर्वोत्तम है। इन राशि वालों को फिरोजा पहनना काफी लाभदायक है। माना जाता है कि पौष मास में जन्में लोगों को फिरोजा काफी लाभ पहुंचाता है। इस रत्न को पहनने वाला व्यक्ति बीमारी से बचा रहता है। साथ उसे दुश्मन चाहकर भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। कहा जाता है कि अगर आपका किसी अपने से मतभेद हो गया तो उसे फिरोजा भेंट कर दें, जल्द ही उससे रिश्ते सुधर जाएंगे।

suman

suman

Next Story