×

बुध पर्वत अगर है उभरा तो रहेंगे हरदम जवान, जानें हथेली के इन पर्वतों से जुड़ें संकेत

suman
Published on: 13 Jan 2017 6:28 AM GMT
बुध पर्वत अगर है उभरा तो रहेंगे हरदम जवान, जानें हथेली के इन पर्वतों से जुड़ें संकेत
X

लखनऊ: कहते हैं हाथों की लकीरों में किस्मत के राज छिपे होते हैं। हाथों में कई रेखाएं और पर्वत होते हैं जिनमे जीवन से जुड़े दिशा-निर्देश भी होते हैं। हर किसी के हथेली की उंगलियों के नीचे चार पर्वत होते हैं जिनसे भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा के अनुसार सबसे छोटी उंगली के बुध पर्वत, इसके बाद अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत, मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत और तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है।

आगे पढ़ें....

गुरु पर्वत के बारे में कहा जाता है कि अगर इस पर खड़ी रेखाएं हो तो ये शुभ फल देती हैं। लेकिन अगर इस पर आड़ी रेखाएं है तो ये अशुभ होता है। गुरु पर्वत पर तारे का निशान हो या त्रिशूल का चिह्न दिखाई देता है तो व्यक्ति अच्छा बॉस बन सकता है। यदि गुरु पर्वत ज्यादा ही उभरा दिखाई दे तो ऐसे लोग धर्म के मामले में कट्टरपंथी भी हो सकते हैं। ज्यादा उभरा हुआ गुरु पर्वत शुभ नहीं होता है।

आगे पढ़ें....

शनि पर्वत अधिक उठा हुआ दिखाई देता है, वे दुबले-पतले शरीर वाले होते हैं। इनके बाल लंबे, काले और घने होते है लेकिन जल्दी झड़ने लगते है। ये भी कहा जाता है कि इन लोगों की गर्दन लंबी होती है। इनकी हड्डियां पतली, लेकिन मजबूत होती हैं। इन लोगों को दांतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

आगे पढ़ें....

जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत उभरा होता है, वे दिखने में सुंदर और स्वस्थ होते हैं। ये लोग आशावादी होते है। जिन लोगों का सूर्य पर्वत अन्य पर्वतों की अपेक्षा अधिक उठा हुआ हो ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान होते है। वहीं जिनका सूर्य पर्वत चपटा हो ऐसे व्यक्ति को सफलता मिलने की संभावनाएं बहुत कम होती है।

आगे पढ़ें....

अगर हथेली में बुध पर्वत दूसरे पर्वतों से अधिक उभरा हुआ हो तो व्यक्ति लंबे समय तक युवा दिखाई देते हैं। ऐसे व्यक्ति के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। वहीं जिनका बुध पर्वत दबा हुआ हो या चपटा दिखाई दे तो व्यक्ति अंधविश्वासी हो सकता है।

suman

suman

Next Story