×

धान से नहीं, इस महर्षि की मेधा शक्ति से हुई चावल की उत्पत्ति, इस दिन इसे खाना हैं वर्जित

suman
Published on: 13 Sep 2017 4:37 AM GMT
धान से नहीं, इस महर्षि की मेधा शक्ति से हुई चावल की उत्पत्ति, इस दिन इसे खाना हैं वर्जित
X

जयपुर: पुराणों के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु के अवतार की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। इस दिन दान करने से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है। इस दिन निर्जला व्रत रहा जाता है। जो लोग इस दिन व्रत नहीं रख पाते। वह लोग सात्विक का पालन करते है यानी कि इस दिन लहसुन, प्याज, मांस, मछली, अंडा नहीं खाएं और झूठ, ठगी आदि का त्याग कर दें। साथ ही इस दिन चावल और इससे बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए।

यह भी पढ़ें... पैर से जुड़ा है आपका भाग्य, इससे ना करें इनका अपमान

एकादशी के दिन चावल वर्जित करने के पीछे की वजह कहा गया है कि चावल का संबंध जल से हैं और जल का संबंध चंद्रमा से है। पांचों ज्ञान इन्द्रियां और पांचों कर्म इन्द्रियों पर मन का ही अधिकार है। मन और श्वेत रंग के स्वामी भी चंद्रमा ही हैं, जो स्वयं जल, रस और भावना के कारक हैं, इसीलिए जलतत्त्व राशि के जातक भावना प्रधान होते हैं, जो अक्सर धोखा खाते हैं।

एकादशी के दिन शरीर में जल की मात्र जितनी कम रहेगी, व्रत पूर्ण करने में उतनी ही अधिक सात्विकता रहेगी। आदिकाल में देवर्षि नारद ने एक हजार साल तक एकादशी का निर्जल व्रत करके नारायण भक्ति प्राप्त की थी। वैष्णव के लिए यह सर्वश्रेष्ठ व्रत है। चंद्रमा मन को अधिक चलायमान न कर पाएं, इसीलिए व्रती इस दिन चावल खाने से परहेज करते हैं।

ऐसे हुई चावल की उत्पति

शास्त्रों में एक पौराणिक कथा भी है। इसके अनुसार माता शक्ति के क्रोध से भागते-भागते महर्षि मेधा ने अपने योग बल से शरीर छोड़ दिया और उनकी मेधा पृथ्वी में समा गई। वही मेधा जौ और चावल के रूप में उत्पन्न हुईं। ऐसा माना गया है कि जिस दिन यह घटना हुई। उस दिन एकादशी का दिन था। यह जौ और चावल महर्षि की ही मेधा शक्ति है, जो जीव हैं। इस दिन चावल खाना महर्षि मेधा के शरीर के छोटे-छोटे मांस के टुकड़े खाने जैसा माना गया है, इसीलिए इस दिन से जौ और चावल को जीवधारी माना गया है।

यह भी पढ़ें...करें इस एकादशी का व्रत, होगी भटकते पितरों की आत्मा शांत

एकादशी के दिन चावल न खाने के पीछें वैज्ञानिक है। इसके अनुसार, चावल में जल की मात्रा अधिक होती है। जल पर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक पड़ता है। चावल खाने से शरीर में जल की मात्रा बढ़ती है इससे मन विचलित और चंचल होता है। मन के चंचल होने से व्रत के नियमों का पालन करने में बाधा आती है।इसलिए एकादशी के दिन चावल से बनी चीजे खाना वर्जित कहा गया है।

suman

suman

Next Story