×

जिन पुरुषों के सीने पर होते हैं बाल तो जानिए उनका स्वभाव

suman
Published on: 22 Nov 2017 9:14 AM GMT
जिन पुरुषों के सीने पर होते हैं बाल तो जानिए उनका स्वभाव
X

जयपुर:सामु‍द्रिक शास्त्र के आधार पर पुरुषों और महिलाओं के अंगों की संरचना को देखकर ही उसके व्यकितत्व और व्यवहार के बारे में बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों के सीने पर ज्यादा बाल होते हैं वो अधिक वफादार माने जाते हैं। ऐसे पुरुषों की और भी कई खूबियों के बारे में जानिए।

यह भी पढ़ें...जाने सुदर्शन क्रिया से जीवन जीने की कला, कैसे सिखाते श्री श्री रविशंकर

*जिन पुरुषों के सीने पर अधिक बाल होते हैं वो शारीरिक रूप से मजबूत और बलिष्ठ होते हैं ,लेकिन अगर ऐसे पुरुष अधिक मात्रा में नशीले पदार्थों का सेवन कर लें तो इनका सुंदर शरीर बर्बाद हो जाता है। पैसे भी नष्ट हो जाते हैं। ये अपनी किस्मत से लंबा मुनाफा कमाने के चक्कर में रहते हैं।

*इसके अलावा अगर किस मर्द की छाती पर ज्यादा बाल ना हों तो उसे धनवान, बुद्धिमान, विद्याप्रेमी और संगीतकार माना जाता है। इनका कार्यक्षेत्र न्याय से संबंधित होता है। इनकी पत्नी अकसर क्रोधी स्वभाव की होती हैं।

*जिन पुरुषों की छाती थोड़ी अंदर की ओर झुकी हुई होती है वो शक्की स्वभाव के होते हैं और अपनी बात किसी से नहीं कहते हैं। ये सामाजिक रूप से विद्वान होते हैं।

यह भी पढ़ें...शरीर और संसार के साथ ही कर्ता का विस्मरण ही तो है ध्यान

*कहते हैं कि जिस पुरुष की छाती पर बाल नहीं होते उनका भरोसा नहीं करना चाहिए। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये बात बिलकुल सही है। ये दूसरों की बाते जान लेते हैं लेकिन अपने मन की बातों को गुप्त ही बनाए रखते हैं।

suman

suman

Next Story