×

सावन का पहला दिन, भक्तों ने किया जलाभिषेक, शिवालयों में उमड़ी भीड़

Newstrack
Published on: 20 July 2016 7:03 AM GMT
सावन का पहला दिन, भक्तों ने किया जलाभिषेक, शिवालयों में उमड़ी भीड़
X

लखनऊ: सावन आते ही हर तरफ हरियाली छा जाती है। माहौल भक्तिमय हो जाता है। लोग भोले बाबा के रंग में रंग जाते है। केसरिया रंग का चोला पहने शिव भक्त हर तरफ नजर आते है और माहौल हर-हर महादेव के बोल से गुंजायमान हो जाता है।

shiv1

इस पवित्र मास का पहला बुधवार यानि सावन का पहला दिन शिवालयों में भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना की। इस दिन शहर के घरों, मंदिरों और शिवालयों में लोगों पूजा कर भोले बाबा से मंगलकामना की है।

temple

शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन दिखी। शिवभक्त दूध, गंगाजल और बेलपत्र लेकर बाबा भोलेनाथ के मंदिरों मेंअपनी बारी के इंतजार में दिखें। मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ दूध, फूल, अक्षत, भांग और धतुरा से पूजा की गई।

shiv

Newstrack

Newstrack

Next Story