×

भाग्योदय के लिए सर्वश्रेष्ठ है सावन का प्रत्येक दिन,इन उपायों चमका सकते हैं किस्मत

suman
Published on: 25 July 2018 12:36 AM GMT
भाग्योदय के लिए सर्वश्रेष्ठ है सावन का प्रत्येक दिन,इन उपायों चमका सकते हैं किस्मत
X

सहारनपुर: क्या आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं या अन्य परेशानियां आपको घेरे हुए हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान के लिए अब श्रेष्ठ समय आने वाला है। यह श्रेष्ठ समय होगा सावन का महीना। सावन के महीने में आपको कुछ ऐसी वस्तुओं को खरीद कर अपने घर लाना होगा, जो आपके भाग्योदय में अहम भूमिका अदा करेंगी।

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मदन गुप्ता सपाटू के अनुसार भाग्योदय के लिए सावन का महीना बेस्ट है। इस महीने में आप भगवान शंकर की अराधना कर मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। उनके अनुसार भाग्योदय के लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे, जिनके करने से आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। क्या हैं वह उपाय

भस्म: पहले सोमवार को या किसी भी सावन के सोमवार को शिव मूर्ति के साथ यदि भस्म रखते हैं तो शिव कृपा मिलेगी।

रुद्राक्ष: ऐसी मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी. इसलिए यदि आप इसे सावन के सोमवार को घर में लाते हैं और घर के मुखिया के कमरे में रखते हैं तो भगवान शिव ना केवल रुके हुए काम को पूरा करते हैं, बल्कि इससे आर्थिक लाभ भी होता है इससे प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।

गंगा जल: भगवान शंकर ने गंगा मां को अपनी जटा में स्थान दिया था. इसलिए यदि आप सावन के सोमवार को गंगाजल लाकर घर की किचन में रखते हैं तो घर में सम्पन्नता बढ़ेगी और तरक्की व सफलता मिलती है।

चांदी या तांबे का त्रिशूूल: घर के हॉल में चांदी या तांबे का त्रिशूूल स्थापित करके आप घर की सारी नेेगेटिव एनर्जी खत्म कर सकते हैं।

चांदी या तांबे का नाग: नाग को भगवान शिव का अभिन्न अंग माना जाता है। घर के मेन गेट के नीचे नाग-नागिन के जोड़े को दबाने से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

डमरू: घर में डमरू रखने से नेगेटिव एनर्जी का असर नहीं होता। खासतौर से यदि आप इसे बच्चों के कमरे में रखें तो ज्यादा अच्छा होगा। बच्चे किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहेंगे और उन्हें हर काम में सफलता भी प्राप्त होती है।

जल से भरा तांबे का लोटा: घर के जिस हिस्से में परिवार सबसे ज्यादा रहता है, वहां एक तांबे के लोटे में जल भरकर रख दें। इससे घर के लोगों के बीच प्रेम और विश्वास बना रहेगा। ध्यान रखें कि समय-समय पर उस पानी को बदलते रहें। उस पानी को ऐसे ही जाया ना करें, उसे किसी पेड़ या पौधे में डाल दें।

चांदी के नंदी: जिस प्रकार घर में चांदी की गाय रखने का महत्व है उसी प्रकार चांदी के नंदी घर में रखने का भी खास महत्व है। अपनी तिजारी या अलमारी में जहां आप पैसे या गहने रखते हैं, वहां चांदी के नंदी रखें। इससे आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक सम्पन्नता बढ़ेगी।

suman

suman

Next Story